Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी पर बड़ा खुलासा, SBI को पहले ही था शक, फिर भी नहीं बदला गया स्टाफ

31fd8e1a7a9500aac084fc32e803955e17828009353191435 original


Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को करीब 3 महीने पहले ही दान में गड़बड़ी का शक हो गया था. बैंक ने कैश गिनने वाले स्टाफ को हटाने की सिफारिश भी की थी, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को नहीं बदला गया. अब इस मामले में जांच तेज हो गई है और कई नए सवाल खड़े हो रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की गिनती और जमा करने का काम कुछ कर्मचारियों के जरिए किया जा रहा था. इसी दौरान चढ़ावे में गड़बड़ी हुई और पैसे गायब हो गए. मामले की जांच के बाद अब तक कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. जांच एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ये गड़बड़ी कितने समय से चल रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल है

इस बड़े देश से भारत के लिए फ्लाइट टिकटों में उछाल, जानिए किस शहर का किराया है सबसे ज्यादा

SBI को पहले ही हो गया था शक
NDTV के रिपोर्ट के अनुसार SBI को करीब तीन महीने पहले ही शक हो गया था कि दान पेटियों से पैसे गायब हो सकते हैं. इसके बाद बैंक ने कैश काउंटिंग स्टाफ को हटाने और बदलने की सिफारिश की थी. बताया जा रहा है कि आउटसोर्सिंग एजेंसी ने कर्मचारियों को हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी. लेकिन स्टाफ नहीं बदले गए. 

क्यों नहीं बदला गया स्टाफ?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ अधिकारियों ने कर्मचारियों को हटाने का विरोध किया. इसी वजह से संदिग्ध स्टाफ काम करता रहा. अब यही बात जांच का बड़ा मुद्दा बन गई है कि आखिर चेतावनी मिलने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

कौन हैं HDFC Bank के नए चेयरमैन, 3 साल के लिए मिली जिम्मेदारी; जानें पहले कहां संभाल चुके हैं कमान?

कहां तक पहुंची कार्यवाही?
मामले में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चंपत राय का बयान भी दर्ज किया गया है. साथ ही कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजे जाने की बात भी सामने आई है. SIT जांच में भी कई सुरक्षा खामियां और नियमों के उल्लंघन नजर आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दान गिनने और जमा करने की प्रक्रिया में निगरानी कमजोर थी, जिसका फायदा उठाया गया है. अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, FIR दर्ज हो चुकी है और करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच चल रही है. 

शेयर बाजार की मंगलमय शुरुआत, 24000 के पार निफ्टी; 277 अंक उछला सेंसेक्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *