रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस ऐतिहासिक है. इसने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. यहां तक कि दूसरे हफ्ते में भी इसने हर दिन डबल डिजिट में कमाई की है. हालांकि इसके कलेक्शन में मंदी भी आई है. दूसरे बुधवार इसने अब तक की सबसे कम कमाई की थी. चलिए यहां जान लेते हैं कि ये तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन कैसा परफॉर्म कर रही है.
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15 (Ramayana Box Office Collection Day 15 Live Updates)
‘रामायण’ 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिख रही है. ये आज 850 करोड़ के पार हो जाएगी. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 7.30 बजे तक 12.52 करोड़ कमा लिए हैं.
- इसी के साथ इसका भारत में 15 दिनों का नेट कलेक्शन फिलहाल 856.92 करोड़ रुपये हो गया है.
| ‘रामायण’ | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे -15 | 12.52 करोड़ (7.30 बजे तक का कलेक्शन) | 14.5% |
| कुल कलेक्शन | 856.92 करोड़ |
नोट: ‘रामायण’ के 15वें दिन के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद पता चलेंगे.
‘रामायण’ ने 14 दिन देश और दुनियाभर में कितनी की कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 14वें दिन, ‘रामायण’ ने 22 हजार 289 शोज से 23.20 करोड़ की नेट कमाई की. इसमें हिंदी में 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 14वें दिन इसने मलयालम में 2.15 करोड़, कन्नड़ में 1.65 करोड़, तमिल में 1.60 करोड़ और तेलुगु 1.30 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका 14 दिनों का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1009.05 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 844.40 करोड़ रहा.
वहीं विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 8.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका वहां का कुल ग्रॉस कलेक्शन 510.00 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1519.05 करोड़ हो गया है.
‘रामायण’ ने धुरंधर को चटा दी धूल
‘रामायण’ ने महज 14 दिनों में रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर धुरंधर की 844.20 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मात दे दी है. इसी के साथ अब ये बॉलीवुड की धुरंधर 2 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. देखने वाली बात होगी कि ये कब ‘धुरंधर 2’ के 1080.96 करोड़ (सैकनिल्क के मुताबिक) के नेट लाइफटाइम कलेक्शन मात देकर नंबर 1 पोजिशन पर काबिज हो पाती है.