Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

266f31ec033a4f8889efc81709165a5917846918897731379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर सुस्त खुला.
  • वैश्विक स्तर पर एशियाई और अमेरिकी बाजार तेजी में रहे.
  • कच्चे तेल के दाम भू-राजनीतिक तनाव से फिर बढ़े.
  • डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपये ने दिखाई रिकवरी.

Stock Market Today on July 22: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही. अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशक परेशान हैं. यही वजह है कि आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला. सेंसेक्स 85 अंक लुढ़ककर 77384 पर खुला. वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने 37 अंकों के नुकसान के साथ 24150 के स्तर पर कारोबार करना शुरू किया. 

एशियाई बाजार

आज ज्यादातर एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. इनमें सबसे ज्यादा तेजी दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में देखी गई, जो शुरुआती कारोबार में 5% तक उछल गया. कोस्डैक ने लगभग 2% की बढ़त हासिल की. जापान के निक्केई 225 में 0.34% की तेजी देखने को मिली. टॉपिक्स में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 0.12% की मामूली बढ़त देखी गई. अमेरिकी बाजार में आई तेजी और सेमीकंडक्टर शेयरों में मजबूत रिकवरी के चलते आज एशियाई बाजारों में कारोबार अच्छा हो रहा है. 

अमेरिकी बाजार

कल यानी कि मंगलवार रात को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 0.74% की बढ़त हासिल की, S&P 500 इंडेक्स में 0.89% की तेजी आई, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट में 1.29% का उछाल आया. इस दिन अमेरिकी चिप और टेक कंपनियों के शेयरों की जमकर खरीदारी हुई, जिससे बाजार को सहारा मिला. निवेशकों को अब Alphabet, Tesla जैसी बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है. 

क्रूड ऑयल

मिडिल ईस्ट में जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण सप्लाई में रुकावट की चिंताएं बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ रही हैं. आज 22 जुलाई, 2026 को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 2% बढ़कर 91.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी 2% की तेजी के साथ 84.91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

अमेरिकी डॉलर

दुनिया की बड़ी करेंसी के मुकाबले डॉलर की कमजोरी और मजबूती का आकलन करने वाला अमेरिकी डॉल इंडेक्स आज 101.15 पर कारोबार करता नजर आ रहा है. वहीं, आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में रिकवरी दिखाते हुए 96.24 के स्तर पर नजर आया, जो कल के मुकाबले रुपये में करीब 12 से 21 पैसे की मजबूती को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ें:

8th Pay Commission में क्या आपकी भी सैलरी होगी दोगुनी? देख लें लाभार्थियों की पूरी लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *