इस स्टेट का बड़ा एलान, अब UPSC प्रीलिम्स और मेंस क्लियर करने पर मिलेंगे रुपये

8cd763a9666579a09e982366b33ec91917768434413371294 original


CM INSPIRE scheme Meghalaya: UPSC की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है. हर साल लाखों युवा इस परीक्षा का सपना लेकर तैयारी शुरू करते हैं, लेकिन कई बार कोचिंग, किताबें, रहने और आने-जाने का खर्च उनके कदम रोक देता है. खासकर छोटे राज्यों के छात्रों के लिए यह राह और भी मुश्किल हो जाती है.

इसी परेशानी को समझते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने एक नई योजना का ऐलान किया है, जिसका नाम है ‘CM INSPIRE’. आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं. साथ ही कैंडिडेट्स इसके लिए कहां अप्लाई कर सकते हैं. 

मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि पिछले कई वर्षों में सिविल सेवाओं में मेघालय और यहां की जनजातीय समुदायों की भागीदारी कम होती गई है. यह चिंता की बात है. अब सरकार ने ठोस कदम उठाते हुए युवाओं को सीधे आर्थिक मदद देने का फैसला किया है, ताकि पैसे की कमी उनके सपनों के बीच दीवार न बने. उन्होंने छात्रों से कहा अब समय है इस स्थिति को बदलने का और सरकार इस सफर में आपके साथ खड़ी है.

परीक्षा के हर बड़े पड़ाव पर मिलेगी मदद

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि मदद सीधे UPSC के अहम चरणों से जुड़ी है. जो छात्र प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास करेंगे, उन्हें 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी. जो छात्र मुख्य परीक्षा (Mains) तक पहुंचेंगे, उन्हें 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. यानी जैसे-जैसे छात्र परीक्षा में आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे सरकार उनका हौसला बढ़ाएगी.

यह भी पढ़ें- क्या है देश के सबसे पहले IPS का नाम, जानें उन्हें कितनी मिली थी पहली सैलरी?

खर्च की चिंता होगी कम

UPSC की तैयारी में कोचिंग फीस, किताबें, टेस्ट सीरीज, रहने का खर्च और यात्रा का खर्च मिलाकर बड़ी रकम लग जाती है. कई प्रतिभाशाली छात्र सिर्फ इसी कारण पीछे रह जाते हैं. इस योजना का उद्देश्य ऐसे ही छात्रों को राहत देना है, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के तैयारी कर सकें. सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह योजना उन छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए बनाई गई है जो सच में मेहनत कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं.

आवेदन कैसे होगा?

इस योजना के लिए आवेदन Meghalaya Administrative Training Institute (MATI) के पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा. जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, छात्र ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे. पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गर्मी का कहर, बच्चों की सेहत बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम; स्कूलों में बजेगी ‘वॉटर बेल’

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *