‘मोटी वाली सारा है और बगल वाली…’, बॉडी शेमिंग पर बुरी तरह भड़की सचिन तेंदुलकर की लाडली; सुनाई खरी-खोटी

0b73417f1fa0760ec2380c1567fc65bb17793658389511364 original


Sara Tendulkar Angry On Paparazzi: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ‘बॉडी शेमिंग’ पर बुरी तरह भड़कती हुई नजर आईं. इस पर उन्होंने पैपराजी को खरी-खोटी सुना दी. सारा की एक वीडियो में उन्हें मोटी बताया गया था, जिस पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

पैपराजी पर भड़कीं सारा 

एक पैपराजी ने सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी यानी अर्जुन तेंदुलकर की वाइफ सानिया चंडोक की एक वीडियो शेयर की. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “मोटी वाली सारा हैं. बगल वाली भाभी हैं.”

इस वीडियो के स्क्रीनशॉट को सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरा में शेयर करते हुए पैपराजी को जमकर खरी-खोटी सुना दी. सारा ने पैपराजी को टैग करते हुए कहा कि तुम घिनौने हो. अगर तुम पोस्ट डिलीट भी कर दोगे, तब भी तुम घिनौने हो. सारा ने यह भी लिखा कि यह जर्नलिज्म नहीं है. हमें अकेला छोड़ दो.

सारा का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग सारा की स्टोरी के स्क्रीनशॉट तेजी से शेयर कर रहे हैं. 

पैपराजी के कमैरे में कैद होती हैं सारा

यह कोई पहला मौका नहीं था कि जब सारा को किसी पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया हो, उनकी इस तरह की वीडियोज आती रहती हैं. सारा को अक्सर स्पॉट किया जाता है. IPL 2026 के दौरान सारा को उनकी भाभी के साथ देखा जा रहा है. वह भाभी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच देखने के लिए कई बार स्टेडियम में पहुंची हैं. अर्जुन सीजन में लखनऊ का हिस्सा हैं. हालांकि उन्हें 13 में से एक भी लीग मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सारा तेंदुलकर 

गौरतलब है कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने छोटे-छोटे पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 97 लाख लोग फॉलो करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: Playoff Scenario: आज GT से हारते ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर, आसान भाषा में समझें CSK का समीकरण





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *