Bank Layoff: ये बड़ा बैंक खत्म करेगा 7000 से ज्यादा नौकरियां, इंसानों की जगह लेंगे रोबोट और AI

4dd0d939aec29e85b605bd3df3763d1f17793643257341216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कर्मचारियों को नई भूमिकाओं के लिए रीस्किल और रीपोजीशन किया जाएगा।

Standard Chartered Bank Layoffs: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अगले चार सालों में यानी 2030 तक 7,000 से अधिक नौकरियों को खत्म करने की योजना बना रहा है क्योंकि अभी तेजी से दक्षता बढ़ाने और मुनाफा बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन का इस्तेमाल बढ़ा रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन मुख्यालय वाला यह बैंक 2030 तक अपने कॉरपोरेट विभागों में लगभग 15% पदों को कम करने का लक्ष्य रखता है. 

रॉयटर्स के अनुमान के अनुसार, इस पुनर्गठन का असर उन विभागों में काम करने वाले 52,000 से ज्यादा कर्मचारियों में से 7,000 से अधिक कर्मचारियों पर पड़ सकता है. बैंक में दुनियाभर में करीब 82,000 लोग काम करते हैं. बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बिल विंटर्स (Bill Winters) के अनुसार, यह कदम केवल लागत कम करने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक बड़े तकनीकी बदलाव का हिस्सा है.

CEO ने कहा कि जो लोग रीस्किल होना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं, हम उन्हें नई जगह रीपोजीशन करने का पूरा अवसर दे रहे हैं. बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ कर्मचारियों को नए पदों के लिए प्रशिक्षित और शिफ्ट किया जा सकता है.

दिल्ली, मुंबई ने जेट फ्यूल टैक्स घटाया! इसका एयरलाइंस और टिकटों पर क्या असर पड़ सकता है?

AI और ऑटोमेशन से बदलेगा बैंकिंग सिस्टम

बैंक दक्षता बढ़ाने और लाभ कमाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन का बड़े पैमाने पर उपयोग करेगा. विंटर्स ने कहा कि कुछ मामलों में यह कम-मूल्य वाली मानव पूंजी को वित्तीय और निवेश पूंजी से बदलने जैसा है.बैंक के अनुसार, इसका सबसे बड़ा असर चेन्नई, बेंगलुरु, कुआलालंपुर और वारसॉ जैसे शहरों में स्थित बैक-ऑफिस केंद्रों पर पड़ने की संभावना है

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा टेक्नोलॉजी बदलाव

इस कदम के साथ, बैंक ने अपने दीर्घकालिक लाभ के आउटलुक को बढ़ा दिया है. बैंक को उम्मीद है कि टेंजिबल इक्विटी पर रिटर्न  2028 तक 15% से अधिक और 2030 तक लगभग 18% तक बढ़ जाएगा.भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद, बैंक का ध्यान समृद्ध रिटेल बैंकिंग और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे उच्च-मार्जिन वाले व्यवसायों पर रहेगा.

Mata के बाद अब इस कंपनी से निकाले जाएंगे हजारों लोग, कई ऑफिस भी होंगे बंद

जापान के प्रमुख वित्तीय संस्थान ‘मिज़ूहो फाइनेंशियल ग्रुप’ ने पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि वे ऑटोमेशन और नई तकनीकों के दम पर अगले 10 वर्षों यानी एक दशक में अपनी वर्कफोर्स से 5,000 नौकरियां कम करेंगे. यह किसी एक बैंक का फैसला नहीं है बल्कि पूरी ग्लोबल बैंकिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव आ रहा है.वित्तीय संस्थान वैश्विक बाजारों में खुद को प्रतिस्पर्धी और ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिटेबल बनाए रखने के लिए लगातार AI टूल्स का सहारा ले रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *