आयुष्मान खुराना ही क्यों बने सूरज बड़जात्या के नए ‘प्रेम’? डायरेक्टर ने खुद बताई कास्टिंग के पीछे की असल वजह

159779992ed493d2c357bccfb56b09311795069498322119 original


फिल्मों में जब भी प्रेम का नाम आता है तो सलमान खान के अलावा कोई चेहरा सामने नहीं आता है. लेकिन अब प्रेम के किरदार में आयुष्मान खुराना दिखने वाले हैं.  ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है  और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म  के डायरेक्टर ने बताया है कि  प्रेम की भूमिका निभाने के लिए आयुष्मान उनकी पहली और एकमात्र पसंद थे.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सूरज बड़जात्या  ने बताया कि जब यह कहानी पहली बार उनके पास आई, तो उनके मन में सिर्फ आयुष्मान का ही नाम था. 

उनके मुताबिक, आयुष्मान की सही सवाल उठाने की क्षमता, अपनी बात को सरलता से रखने का अंदाज और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों को संवेदनशीलता के साथ पेश करने की खूबी उन्हें इस नए दौर के प्रेम के लिए स्वाभाविक पसंद बनाती है.

आयुष्मान खुराना ही क्यों बने सूरज बड़जात्या के नए 'प्रेम'? डायरेक्टर ने खुद बताई कास्टिंग के पीछे की असल वजह

सूरज ने कहा, ‘इस फिल्म का प्रेम अपने अंदाज में कुछ सवाल उठाता है. जब यह विषय मेरे पास आया, तो मेरे मन में सिर्फ आयुष्मान ही थे. अगर आप उनकी फिल्मोग्राफी और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर देखें, तो आयुष्मान का अपना एक नजरिया है और वह उसे कितनी सहजता से व्यक्त करते हैं.’

फिल्ममेकर ने आगे बताया कि शूटिंग के पहले ही दिन आयुष्मान ने किरदार की आत्मा को समझ लिया था. उन्होंने कहा, ‘पहले दिन जब मैंने आयुष्मान को देखा, तो मुझे लगा कि उन्होंने प्रेम के सार को इतनी अच्छी तरह समझ लिया है कि मैं उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहता था.’

भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे पसंदीदा पारिवारिक फिल्में बनाने वाले निर्देशक की ओर से मिली प्रशंसा, आयुष्मान की कास्टिंग से जुड़ी एक अहम बात बन गई है. 

यह उन्हें सिर्फ एक आइकॉनिक भूमिका निभाने वाले स्टार के तौर पर नहीं, बल्कि एक विचारशील और समकालीन अभिनेता के रूप में पेश करती है, जिन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेम के किरदार को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए खास तौर पर चुना गया है.

आयुष्मान खुराना ही क्यों बने सूरज बड़जात्या के नए 'प्रेम'? डायरेक्टर ने खुद बताई कास्टिंग के पीछे की असल वजह

कल शाम रिलीज़ हुए फिल्म के ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है. ट्रेलर में ‘राजश्री की छाप’, हिमेश रेशमिया का संगीत और आयुष्मान-शरवरी की फ्रेश जोड़ी की तारीफ से लेकर शादी और परिवार को भावनात्मक रूप से जोड़कर पेश करने के अंदाज की सराहना तक, इसे जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

आयुष्मान के लिए यह प्रतिक्रिया खास मायने रखती है, क्योंकि यह उस भरोसे को सही साबित करती है जो सूरज बड़जात्या ने उन पर जताया है. 

अभिनेता ने इस आइकॉनिक किरदार को बेहद विनम्रता के साथ निभाया है. उन्होंने सलमान खान को ‘ओजी प्रेम’ बताते हुए राजश्री सिनेमा की पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी को भी स्वीकार किया है.

 

ये फिल्म थियेटर में 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी के साथ अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक कपूर, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी और राजेश कुमार नजर आएंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *