विराट कोहली ने 12 मई 2025 की तारीख को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. यह बेहद चौंकाने वाला फैसला था, क्योंकि किसी ने रिटायरमेंट की उम्मीद नहीं की थी. कोहली के संन्यास के बाद टेस्ट टीम किस हाल में है, उसका अंदाज WTC 2025-27 की अंक तालिका से लगाया जा सकता है. टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने की उम्मीद बहुत कम है और वह अभी छठे स्थान पर है.
पिछले एक साल से लगातार विराट कोहली की टेस्ट में वापसी की अफवाहें उड़ती रही हैं. इस बार कोई अफवाह उड़ी है बल्कि विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने रिटायरमेंट यू-टर्न को लेकर बड़ा संकेत दिया है.
कोच ने दिया बड़ा हिंट
एक पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, “विराट के कई हार्डकोर फैंस ने मुझसे कहा है, ‘सर विराट से टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में बात करिए ना, क्योंकि विराट आपकी बात सुनते हैं.” विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए मनाने पर कोच राजकुमार ने आगे कहा, “बात तो हुई है, देखते हैं क्या होता है?”
विराट कोहली ने अपने 123 मैचों के टेस्ट करियर में 9230 रन बनाए हैं, जिनमें उनके नाम 30 शतक और 31 फिफ्टी हैं. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और सुनील गावस्कर के बाद विराट टेस्ट में भारत के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
टेस्ट के सबसे सफल कप्तान कोहली
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. बतौर कप्तान जीत प्रतिशत के मामले में विराट ने सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा है. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उसे 40 मौकों पर जीत मिली. बतौर टेस्ट कप्तान विराट का जीत प्रतिशत 70.17 का रहा.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 के बाद ये पांच क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, नंबर-3 पर चौंकाने वाला नाम
IPL 2026 के बीच एमएस धोनी ने छोड़ा CSK का साथ, लौटे रांची; क्या चुपचाप ले लिया संन्यास?