आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म को दर्शकों से इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि इसने महज 5 दिनों में पहाड़ जैसा कलेक्शन कर डाला है. वहीं धुरंधर 2 ने जहां फैंस को क्रेजी बना दिया है तो तमाम सेलेब्स भी इस फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म को ‘मस्ट वॉच’ बताया है.
रजनीकांत ने धुरंधर 2 की तारीफों के बांधे पुल
धुरंधर 2 अपनी रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस पर नए रिकॉर्ड बना रही है और फ़िल्म इंडस्ट्री के हर कोने से इसे लगातार ज़बरदस्त तारीफ़ मिल रही है. 23 मार्च को अपने एक्स अकाउंट पर रजनीकांत ने फ़िल्म का ज़बरदस्त रिव्यू शेयर किया और डायरेक्टर के साथ-साथ लीड एक्टर की भी तारीफ़ की. उन्होंने लिखा, “क्या फ़िल्म है… धुरंधर 2 !!! आदित्य धर (हैट्स ऑफ़ इमोजी) बॉक्स ऑफ़िस के बाप!!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई. हर भारतीय को यह फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए. जय हिंद.”
What a film … #Dhurandhar2 !!! Aditya Dhar 🫡 box office -ka baap !!! Many congratulations to Ranveer and the entire cast and crew. A must watch film for every indian. Jai hind 🇮🇳 @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
— Rajinikanth (@rajinikanth) March 23, 2026
रजनीकांत से पहले अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, अक्षय कुमार और विजय देवरकोंडा जैसे कई अन्य सितारों ने भी धुरंधर की स्केल और स्टोरीटेलिंग की जमकर तारीफ की थी.
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर बनी तूफान
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और उससे एक दिन पहले पेड प्रीव्यू के साथ दिखाई गई फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. इस फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन और दुनिया भर में 800 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फ़िल्मों में से एक बन गई है.
क्या है धुरंधर 2 की स्टोरी
यह सीक्वल रणवीर सिंह के किरदार की कहानी को आगे बढ़ाता है. फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, जो भारत के लिए खतरा बन रहे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए ल्यारी के अंडरवर्ल्ड में हमजा अली मजारी बनकर घुसपैठ करता है, फ़िल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे हमजा बेहद जोखिम भरे सीक्रेट ऑपरेशन्स को अंजाम देते हुए सत्ता के बदलते समीकरणों को समझता है. फिल्म हमजा की बैक स्टोरी भी दिखाई गई है कैसे वह जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बना.
इस फ़िल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच एक ज़बरदस्त फेस-ऑफ भी देखने को मिलता है, जिसकी दर्शकों ने खूब तारीफ़ की है. इन दोनों के अलावा, फ़िल्म की स्टारकास्ट में आर. माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और संजय दत्त भी शामिल हैं.