मसालों, चायपत्ति से लेकर चावल तक… सब हुआ महंगा, अभी और बढ़ेंगे दाम, देखें सामानों की ताजा रेट लिस्ट

1bbc40c442d3986b8bb3680d5956600017788451404201435 original


सखी सैयां तो खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है… महंगाई की मार ने हर घर में हाहाकार मचा दिया है. दूध का रेट तो बढ़े ही थे लेकिन तेल, मसाले, साबून, शैंपू ने भी जीना मुश्किल कर दिया है. बीते 2 महीनों में तकरीबन 10 से 30 फीसदी की बढ़ोदरी हुई है. यहां से आप सभी सामानों की रेट लिस्ट देख सकते हैं और जान सकते हैं कि ये आपका कितना बजट बिगाड़ने वाली है. 

यह भी पढ़ें- होर्मुज अब बीते कल की बात, UAE बना रहा है तेल की नई पाइपलाइन, दोगुनी होगी निर्यात क्षमता

यहां देखें रेट लिस्ट- 

सामान  पुराने दाम नए दाम
मूंगफली 160 प्रति किलो 200 प्रति किलो
रिफाइंड ऑयल 135 प्रति लीटर 148 प्रति लीटर
सरसों तेल 170 प्रति लीटर 190 प्रति लीटर
चावल 60- 120 प्रति किलो 70- 130 प्रति किलो
जीरा 300 प्रति किलो 360 प्रति किलो
चायपत्ती  500 प्रति किलो 545 प्रति किलो
सूखा धनिया 180 प्रति किलो 220 प्रति किलो
लाल मिर्च  300 प्रति किलो 350 प्रति किलो
हल्दी पाउडर 210 प्रति किलो 250 प्रति किलो

 

बता दें कि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च की डायरेक्टर मेघा अरोड़ा ने बताया है कि थोक महंगाई और बढ़कर नौ फीसदी तक पहुंच सकती है. मेघा अरोड़ा के अनुसार,  ऊंची ऊर्जा कीमतों का असर पूरी अर्थव्यवस्था पर नजर आएगा. 

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल-CNG महंगा, एल नीनो से फसलें बर्बाद और बढ़ेगी EMI! आखिर क्या है ‘महंगाई का दुष्चक्र’?

खुदरा महंगाई दर की क्या है हालत?
बता दें कि अप्रैल 2026 में भारती की खुदरा महंगाई दर यानी CPI 3.48 प्रतिशत पर पहुंच गई है. आश्चर्य की बात ये है कि एक महीना पहले ही यानी मार्च में ये 3.40 प्रतिशत थी. मई 2026 के आंकड़े जून 2026 में बताए जाएंगे. 

क्यों बढ़ रही है राशन की कीमत?
मिडिल ईस्ट के यु्द्ध ने सिर्फ पेट्रोल-डीजल और दूध ही नहीं, राशन के सामान पर भी असर डाला है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में टैक्स, कच्चा तेल जैसी चीजों के रेट में काफी बदलाव हुए हैं और इसकी असर खुदरा सामान पर भी पड़ रहा है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *