देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर 19 नवंबर को डाउन रहने वाला है. इसकी जानकारी खुद बैंक की तरफ से दी गई है. बैंक की तरफ से बताया गया है कि मेंटेनेंस की वजह से 19 नवंबर को SBI के जरिए होने वाली यूपीआई सर्विसेज करीब 45 मिनट के लिए बंद रहने वाली हैं.
दरअसल 19 नवंबर 2026 को दोपहर में 1 बजकर 15 मिनट से 2 बजे तक एसबीआई बैंक की UPI सर्विसेज ठप्प रहने वाली हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय में बैंक की सुविधाओं का मेंटेनेंस किया जाएगा. इस बार में खुद बैंक ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है.
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बैंक की तरफ से अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में लिखा है, ‘निर्धारित मेंटेनेस एक्टिविटी की वजह से, 19.11.2026 को 01:15 बजे से 02:00 बजे (IST) तक SBI की UPI सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी. हालांकि, ये काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है. ग्राहक बिना किसी रुकावट के सेवा पाने के लिए UPI लाइट सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं. ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है.’
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 01:15 hrs to 02:00 hrs (IST) on 19.11.2026. The activity may, however, be completed early. Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service. We regret the inconvenience caused to our customers.
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 18, 2026
UPI लाइट की सुविधाएं रहेंगी जारी
इस पोस्ट के जरिए बैंक ने बताया है कि केवल UPI एप्स के जरिए पेमेंट करने पर रोक रहेगी. लेकिन कस्टमर्स यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. यूपीआई लाइट को स्मॉल पेमेंट मॉडल के रूप में डिजाइन किया गया है. यूजर इसके जरिए अपने किसी भी बैंक खाते से पैसे निकालकर सपोर्ट करने वाले एप के वॉलेट में डाल सकते हैं. वॉलेट में पैसे आ जाने के बाद, यूजर हर खरीदारी के लिए अपना UPI PIN डाले बिना ही उस बैलेंस से भुगतान कर सकते हैं.
बता दें कि RBI के फ्रेमवर्क के मुताबिक UPI लाइट पेमेंट के लिए हर ट्रांजेक्शन की अधिकतम सीमा हजार रुपये, और वॉलेट में किसी भी समय अधिकतम 5 हजार रुपये रखे जा सकते हैं. RBI ने दिसंबर 2024 में इन सीमाओं को 500 रुपये और 2,000 रुपये से बढ़ा दिया था. हालांकि बैंक की ये सर्विस महज 45 मिनट के लिए ही बाधित रहने वाली है. इसके बाद आप किसी भी यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 4 साल बाद हवाई सफर पर सबसे बड़ी मार, टिकट और होगा महंगा