फिन एलन 93 पर हो गए आउट, टूटते-टूटते बचा वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज IPL सेंचुरी का रिकॉर्ड

77f2c02d5ab20f13988059d9f633cf4d17789462718451364 original


Finn Allen, IPL 2026 KKR vs GT: कोलकाता नाइट राइडर्स के फिन एलन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के 60वें मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्के लगाकर 93 रनों की पारी खेली. एलन शतक से चूक गए. इसके साथ वह सबसे तेज शतक लगाने में वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने से भी पीछे रह गए. 

बता दें कि वैभव के नाम आईपीएल में 35 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था. अगर आज फिन एलन 34 गेंदों में शतक पूरा कर लेते, तो वह आईपीएल के पिछले 13 सालों में सबसे तेज जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाते. इस तरह एलन सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने से चूक गए. 

गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग 

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. यह फैसला कंडीशन को देखते हुए किया गया था. माना जा रहा था कि ओवरकास्ट कंडीशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन कोलकाता की बैटिंग के हिसाब से तो कोई खास मदद दिखाई नहीं दी. 

केकेआर ने 8.6 ओवर में 100 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. इसके बाद टीम 12.4 ओवर में 150 के स्कोर तक पहुंच गई थी. फिर टीम ने 16.6 ओवर में 200 रन बोर्ड पर लगाए. 

कोलकाता के लिए ‘करो या मरो का मैच’

यह अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ के लिहाज से ‘करो या मरो’ का मैच है. टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है. टीम ने 11 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 4 में जीत दर्ज की है और 6 में हार का सामना किया है. बाकी का एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा. इस प्रदर्शन के साथ केकेआर के पास 9 प्वाइंट्स हैं. 

अगर आज गुजरात के खिलाफ केकेआर हार जाती है, तो टीम के पास 12 मैचों में 9 प्वाइंट्स होंगे. इसके बाद टीम बाकी के दोनों मैच जीतकर भी 13 अंको तक ही पहुंच पाएगी. इतने प्वाइंट्स के साथ किसी भी टीम के लिए क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन होगा.

 

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा को ‘ओए अंधेरे’ कहने पर मचा था बवाल, अर्शदीप विवाद पर पंजाब किंग्स की प्रतिक्रिया

IPL 2026 में लिख गया नया इतिहास, 19 साल में पहली बार बना ‘शतकों’ का ये रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *