इस बड़े बैंक ने रोकी NEFT और RTGS सुविधा, ग्राहक के खाते से उड़ा पैसा

348c1e1c23b6d85f80e09b008cc7d99817950806889441241 original


बैंक में जमा पैसे की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं. बैंक में जमा मेहनत की कमाई पर हर ग्राहक भरोसा करता है, लेकिन अगर खाते से बिना इजाजत पैसे निकाल जाएं तो चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. ऐसा ही एक मामला सिटी प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक में सामने आया है. बैंक ने बताया कि 16 नवंबर 2026 को एक ग्राहक के खाते से NEFT के जरिए अनधिकृत लेनदेन हुआ. 

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक ने संबंधित खाते से जुड़ी NEFT और RTGS की सुविधा बंद कर दी है. हालांकि, बैंक ने साफ किया है कि इस घटना का उसके बाकी ग्राहकों की बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है.

बैंक ने क्या कारवाई की?

सिटी यूनियन बैंक ने 18 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि मामले का पता चलते ही जरूरी कदम उठाए गए. बैंक ने सुरक्षा के लिहाज से संबंधित ग्राहक के खाते से जुड़े NEFT और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) गेटवे को बंद कर दिया है. इसके अलावा, घटना की असली वजह का पता लगाने के लिए एक्सपर्टों की मदद ली जा रही है. बैंक के मुताबिक, जांच के साथ जरूरी सुधार भी किए जा रहे हैं.

दूसरे ग्राहकों पर क्या होगा असर?

बैंक ने साफ किया है कि यह रोक सिर्फ उसी ग्राहक के खाते से जुड़ी NEFT और RTGS सुविधा पर लगाई गई है, जिसमें अनधिकृत लेनदेन हुआ था. दूसरे खाताधारक पहले की तरह NEFT, RTGS और अन्य बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी बैंक के मुख्य कामकाज, वित्तीय स्थिति और रोजमर्रा की सेवाओं पर भी इस घटना का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है.

दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़ा

इस घटना के बीच बैंक ने दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए थे. जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26% बढ़कर 416 करोड़ रुपए हो गया. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 329 करोड़ रुपए था. वहीं, ब्याज से होने वाली आय 27% बढ़कर 2,092 करोड़ रुपए पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,653 करोड़ रुपए थी. बैंक की नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) दर भी पिछले साल के 0.90% से घटकर 0.48% रह गए.

सर्राफा बाजार में हाहाकार! रिकॉर्ड हाई से 60000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी हुई क्रैश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *