World Heritage Week 2026: आज घूमें कोई भी टूरिस्ट प्लेस, नहीं लगेगा एक भी रुपये का टिकट

5b0add991fea154feb1f97daaaf5441017950638008001472 original


World Heritage Week 2026: अगर आप ऐतिहासिक इमारतें देखने का शौक रखते हैं, तो आज घूमने का अच्छा मौका है. विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत के मौके पर 19 नवंबर को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI के संरक्षण वाले स्मारकों में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जा रहा है. यानी आप कई मशहूर किलों, महलों और ऐतिहासिक जगहों को बिना एंट्री टिकट खरीदे देख सकते हैं. इस सुविधा का फायदा भारतीय और विदेशी, दोनों तरह के पर्यटक उठा सकते हैं. 

 आज किन ऐतिहासिक जगहों पर मिलेगी मुफ्त एंट्री?

आज देशभर के ASI संरक्षित स्मारकों में प्रवेश शुल्क माफ किया गया है. इनमें कई ऐसी जगहें भी शामिल हैं, जहां घूमने के लिए आम दिनों में टिकट खरीदना पड़ता है. उत्तर प्रदेश में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे स्मारक देखे जा सकते हैं. वहीं दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा और पुराना किला जैसे ऐतिहासिक स्थल इस सुविधा में शामिल हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में सांची स्तूप, खजुराहो के मंदिर और भीमबेटका की गुफाएं, महाराष्ट्र में अजंता और एलोरा की गुफाएं और ओडिशा में कोणार्क का सूर्य मंदिर जैसे स्मारक भी ASI के संरक्षण में हैं. 

ताजमहल जाने वालों के लिए जान लें यह खास नियम

आज ताजमहल देखने जाने वालों को आम दिनों की तरह प्रवेश टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ताजमहल का हर हिस्सा पूरी तरह मुफ्त है. परिसर में घूमने और मुख्य इमारत देखने के लिए सामान्य प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन मुख्य मकबरे यानी उस हिस्से में जाने के लिए जहां शाहजहां और मुमताज की कब्रें हैं, अलग से 200 रुपये का टिकट लेना होगा. यह नियम आज भी लागू रहेगा. इसलिए अगर आप ताजमहल के अंदर मुख्य मकबरे तक जाना चाहते हैं, तो इसके लिए अलग टिकट का खर्च ध्यान में रखें. 

यह भी पढ़ें : Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका 

हर जगह नहीं मिलेगी मुफ्त सुविधा

विश्व धरोहर सप्ताह हर साल 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को देश की ऐतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक करना है. पर मुफ्त प्रवेश की सुविधा पूरे सप्ताह के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 19 नवंबर के लिए रखी गई है. यानी 20 नवंबर से स्मारकों पर सामान्य टिकट व्यवस्था लागू हो जाएगी. एक बात और ध्यान रखें कि यह छूट केवल ASI के संरक्षण वाले स्मारकों पर है. राज्य सरकारों के अधीन आने वाले पर्यटन स्थल, निजी संग्रहालय, नेशनल पार्क और मनोरंजन पार्क इसमें शामिल नहीं हैं. इसलिए कहीं घूमने जाने से पहले यह जरूर पता कर लें कि उस जगह की देखरेख ASI करता है या नहीं. 

यह भी पढ़ें : Bike Riders Psychology fact : बाइक से सफर करने वालों की सोच में छिपी हैं ये खास बातें  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *