दिल्ली में गाड़ी की टेंशन और दुबई में बीवी की’, हर्ष गोयनका के ट्वीट ने हंसाया

934c18c5e4095297068fac5a17425a2417950695548951482 original


सोशल मीडिया पर कई बार छोटी-सी पोस्ट भी लोगों को हंसाने के साथ सोचने पर मजबूर कर देती है. RPG एंटरप्राजिज के चेयरमैन और देश के बड़े उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी अलग-अलग शहरों की रोजमर्रा की परेशानियों को लेकर ऐसी ही एक मजेदार पोस्ट शेयर की है.

गोयनका ने दिल्ली, दुबई, कैलिफोर्निया, मुंबई और बेंगलुरु के लोगों की अलग-अलग उलझनों को अपने अंदाज में पेश किया. उनकी इस पोस्ट पर दूसरे यूजर्स ने भी अपने शहरों से जुड़े मजेदार सवाल जोड़ने शुरू कर दिए.

गोयनका ने क्या पोस्ट किया है?

गोयनका ने एक्स पर लिखा, ”दिल्ली में लोग सोचते हैं कि आज कौन सी कार लेकर निकलें. दुबई में कौन सी पत्नी को साथ ले जाएं, कैलिफ़ोर्निया में किसकी पत्नी को ले जाएं, मुंबई में किस रास्ते से जाएं, बेंगलुरु में यह सोच कि क्या ट्रैफ़िक साफ़ होने से पहले मीटिंग ख़त्म हो जाएगी. अलग-अलग शहर, अलग-अलग समस्याएं, लेकिन इंसानी जद्दोजहद एक जैसी ही है.”

गोयनका ने अपनी पोस्ट में दिल्ली, दुबई, कैलिफोर्निया, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि हर जगह लोगों की चिंताएं अलग हैं, लेकिन सभी अपनी-अपनी जिंदगी में किसी न किसी परेशानी से जूझ रहे हैं.

उनकी पोस्ट का सबसे मजेदार हिस्सा यही है कि उन्होंने गंभीर दिखने वाली रोजमर्रा की बातों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया. इसमें किसी शहर की परेशानी को दूसरे शहर से बेहतर या खराब बताने की कोशिश नहीं की गई. इन सभी उदाहरणों के जरिए गोयनका ने दिखाया कि शहर बदलने के साथ लोगों की समस्याओं का तरीका भी बदल जाता है. किसी के लिए कार चुनना बड़ी बात है, तो किसी के लिए घर से ऑफिस पहुंचना.

लोगों ने जोड़ी अपने अपने शहर की समस्याएं

गोयनका के इस पोस्ट के नीचे लोगों ने भी अपने शहरों की समस्याओं को जोड़ना शुरू कर दिया. एक यूजर ने चंडीगढ़ में क्या पहनना है, कोलकाता में किस मुद्दे पर बात करनी है और चेन्नई में किस क्रिकेट टीम को सपोर्ट करना है, जैसे सवाल जोड़कर मजाक को आगे बढ़ाया.

यह भी पढ़ें- 19 नवंबर को सोने में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आपके शहर का ताजा भाव

यह भी देखें- 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *