शमी तो छोड़िए मोहम्मद सिराज का भी 2027 वर्ल्ड में कटेगा पत्ता? अश्विन ने फोड़ा बम

4f41dfe56eca105494285dd3ee4fa60c17950989490181364 original


भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर चर्चा तेज है. गुरुवार (19 नवंबर) से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत हुई. भारतीय समय के अनुसार दिन का खेल सुबह 3:30am बजे (न्यूजीलैंड के लोकल टाइम के अनुसार 10 बजे से) शुरू हुआ. सुबह के अंधेरे में टीम इंडिया ने ऐसी प्लेइंग इलेवन चुनी कि जिस पर एक से बढ़कर एक दिग्गज और क्रिकेट एक्सपर्ट को मजबूरन प्रतिक्रिया देनी पड़ी. इलेवन में सिराज का नाम नहीं था. अब अश्विन ने सिराज के टेस्ट बाहर होने के बाद बड़ा बम फोड़ते हुए कहा कि 2027 वर्ल्ड कप में भी उनका टीम इंडिया के पत्ता कट सकता है. 

अभी तक फैंस दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के आगामी वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से बाहर होने की उम्मीद कर रहे थे. अब इसमें सिराज का नाम भी जुड़ गया है. हाल ही में शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. वह भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) में उपलब्ध हैं. उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच 2025 में खेला था, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था. शमी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. अब सिराज के साथ भी कुछ ऐसा ही केस होता दिख रहा है. अश्विन ने सिराज के केस को डिकोड किया है.

सिराज के 2027 वर्ल्ड कप पर क्या बोले अश्विन?

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, “सिराज को बाहर करने के लिए एक हफ्ते से माहौल क्यों बनाया? एक हफ्ते से नहीं, एक महीने से बनाया. उसको वनडे में नहीं खिलाया. वनडे वर्ल्ड कप आने वाला है आपको सिराज की जरूरत नहीं है? चौंकिए मत, ये सिर्फ ट्रेलर है. वो भी हो जाएगा.” 

अश्विन का यह बयान वाकई चौंकाने वाला है. सिराज को लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है. टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें सिराज को सिर्फ एक मैच (आखिरी वनडे) खेलने का मौका मिला था. 

2023 वर्ल्ड कप में सिराज का शानदार प्रदर्शन 

भारत की सरजमीं पर खेले गए 2023 के पिछले वनडे वर्ल्ड कप में सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट लिए थे, जिसमें बेस्ट फिगर 3/16 का रहा था.

 

यह भी पढ़ें: अफ्रीका WTC टेबल में टॉप पर पहुंची, बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर हासिल किया मुकाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *