6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा

2b86a6bd8a283a4ad7c3d1ea615f5e211791104332457975 original


भारत की एक क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के साथ 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज में व्यस्त हो जाएगी. वहीं देश की एक दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. दरअसल 6 अक्टूबर से इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है. टीम इंडिया ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेल रही होगी और इस सीरीज से हार्दिक पांड्या का पत्ता कट हो चुका है.

ऑस्ट्रेलिया ए टीम का भारत दौरा 22 सितंबर से शुरू हुआ था. पहले उसने इंडिया ए के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली, जिसमें भारतीय टीम 1-0 से विजयी रही. पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच इंडिया ए ने 162 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा. अब 6 अक्टूबर-11 अक्टूबर तक दोनों टीमों के बीच तीन ODI मैच खेलेगी.

हार्दिक पांड्या हो गए बाहर

हार्दिक पांड्या को इस वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड में शामिल किया गया था. मगर हार्दिक अभी तक फिट नहीं हो सके हैं, इसलिए उन्हें आगामी वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह सूर्यांश शेडगे ने ली है.

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मानना है कि हार्दिक को वापसी में काफी समय लग सकता है. ऐसे में उनकी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की उम्मीद भी कम हो गई हैं. ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन भी खेलेंगे. वहीं ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे होंगे.

भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज का शेड्यूल

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए का पहला वनडे मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. दूसरा मैच 9 अक्टूबर और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. इन तीनों मुकाबलों की मेजबानी पुडुचेरी स्थित सीएपीएस ग्राउंड करेगा.

  • 6 अक्टूबर – पहला वनडे – इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
  • 9 अक्टूबर – दूसरा वनडे – इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए
  • 11 अक्टूबर – तीसरा वनडे – इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए

इंडिया ए का वनडे स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, नमन धीर, निशांत सिंधू, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह

यह भी पढ़ें:

9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *