8 साल बाद फिर गरमाया बॉल टेंपरिंग विवाद, डेविड वॉर्नर बोले इस तरह दोबारा हो जांच

68deadf8c78167e73c4595935a918eb41794993243079143 original


2018 का फेमस बॉल टेंपरिंग विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. इसे सैंडपेपरगेट के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी में इस विवाद पर एक नया खुलासा हुआ, जिसके बाद यह मामला फिर से गरमा गया है. अब इस विवाद में बैन झेलने वाले पूर्व दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने मामले की खुली और स्वतंत्र जांच की मांग की है. 

उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘सब्र’ के रिलीज के साथ सैंडपेपर मामले को फिर से हवा दे दी. किताब में दावा किया गया है कि केपटाउन टेस्ट में हुए सैंडपेपरगेट कांड के बारे में पूरी टीम को पता था. टीम को पता था कि बॉल से छेड़छाड़ करने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जा रहा था. ख्वाजा ने यह भी दावा किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पोर्ट एलिजाबेथ में पिछले टेस्ट में भी ऐसा ही किया था. 

बता दें कि यह घटना 2018 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट में हुई थी. तब कैमरून बैनक्रॉफ्ट, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को इस मामले का जिम्मेदार माना गया था, और उन्हें कठोर सजा भी मिली थी. तीनों को बैन झेलना पड़ा था. 

बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने अंतरिम चेयरमैन डेविड बून के साथ मिलकर घोषणा की कि सीए 2018 के साउथ अफ्रीका टूर में शामिल खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक इंडिपेंडेंट फोरम बनाएगा, ताकि उनके बयान दोबारा सुने जा सकें, लेकिन केपटाउन घटना की जांच फिर से शुरू नहीं की जाएगी. 

सीए के इंडिपेंडेंट फोरम की घोषणा के बाद डेविड वॉर्नर ने एक खुली पब्लिक जांच की मांग की. डेविड वॉर्नर ने कहा, “क्या हम उस बात पर पहुंचेंगे जो जनता चाहती है, जो कि सच है? असल में हम यहां कहां खत्म होते हैं? क्योंकि यह बोर्ड पर है कि वे क्या पब्लिश करना चाहते हैं, इसका रिव्यू करें. हां, यह एक सेफ जगह है, लेकिन क्या हर कोई बात कर पाएगा? मैं एक खुली, इंडिपेंडेंट जांच चाहता था, और जो लोग उस समय वहां थे, वे असल में आगे आकर बोल सकते थे, क्योंकि हमें इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि सीए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पिछले कर्मचारियों के साथ बंद दरवाजों के पीछे क्या हुआ है.”

यह भी पढ़ें- 

IPL 2027 ऑक्शन में किस टीम के पास होगा कितना पैसा? देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी का पर्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *