9 मैच में 106 ‘नो-बॉल’, पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

a4e065136d9d877dafe2dcc17eaa763517950800519341364 original


पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है. तीसरे दिन तक पाकिस्तानी गेंदबाजों की तरफ से काफी ‘नो-बॉल’ देखने को मिली हैं. यह पाकिस्तान के लिए सिर्फ इस टेस्ट की कहानी नहीं है, बल्कि इस साल में पाक गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने के मामले में खुद को नंबर-1 पर रखा है. 9 टेस्ट में पाकिस्तान की तरफ से 106 नो-बॉल फेकी जा चुकी हैं. 

इसके साथ पाकिस्तान के नाम एक साल में टेस्ट में सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लिस्ट में बांग्लादेश की टीम 54 नो-बॉल के साथ दूसरे पायदान पर है. पहले और दूसरे नंबर की टीमों के बीच तकरीबन दोगुने का फर्क है. यह आंकड़ा वाकई पाकिस्तानी गेंदबाजी पर सवाल खड़े करता है. 

पहली पारी में दमदार रही गेंदबाजी 

श्रीलंका टेस्ट में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भले नो-बॉल फेंकी हो, लेकिन उनकी गेंदबाजी जबरदस्त रही. श्रीलंका को पाकिस्तान ने पहली पारी में 98 रन पर ऑलआउट कर दिया था. टीम के लिए मोहम्मद अब्बास, रजाउल्लाह और आमेर जमाल ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. बाकी एक सफलता साकिब खान को मिली. 

इसके जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहला पारी में 325/10 रन बनाए और 227 रन की बढ़त हासिल की. टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी ने 4 चौकों की मदद से 54 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा ओपनर अजान औवेस ने 47 रन और तैयब आरिफ ने 46 रन बनाए. दोनों की पारियों में 6-6 चौके शामिल रहे. 

ड्रॉ रहा था पहला टेस्ट 

दो मैचों की टेस्ट सीरज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. लिहाजा दूसरा मैच जीतने वाली सीरीज पर कब्जा कर लेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच का नतीजा क्या निकलता है. इससे पहले दोनों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 2-1 से जीत अपने खाते में डाली थी. पाकिस्तान ने पहले मैच में 4 विकेट से और दूसरे में 82 रन से जीत हासिल की थी. श्रीलंका ने तीसरा मैच 8 विकेट से जीता था. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से कितने खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया? RCB का धाकड़ बल्लेबाज भी हुआ बाहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *