इंडियन सिनेमा के टॉप 5 सुपरस्टार्स की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में, देखिए लिस्ट

bb02d4b0fe6342ff8b4c33df772a98fe17951078580511403 original


बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कोई ना कोई फिल्में रिलीज होती हैं और 2026 तो बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अच्छा ही साबित हुआ है. इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं और नए रिकॉर्ड्स बनाए. इन दिनों ‘रामायण’ की चर्चा हो रहा है, जिसने 1500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ही ये रणबीर कपूर की पहली 1000 करोड़ और 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है. 

लेकिन रणबीर कोई पहले इंडियन एक्टर नहीं हैं, जिनकी फिल्म ने इस जादुई आंकड़े को पार किया है. बल्कि पहले भी कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिनकी फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. ऐसे में आपको बॉलीवुड के टॉप 5 सुपरस्टार्स की पहली फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 1000 करोड़ का बिजनेस किया था. देखिए लिस्ट…

आमिर खान 

इंडियन सिनेमा में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली फिल्म ‘दंगल’ थी, जिसका अब तक कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया. इसमें आमिर खान ने लीड रोल प्ले किया था. आमिर खान के करियर की ये पहली फिल्म भी रही, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2,070.30 करोड़ तो ओवरसीज में 1,535.30 करोड़ का बिजनेस किया था.

यश

वहीं, कन्नड़ स्टार यश की पहली 1000 करोड़ी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ है. कोविड 19 के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,215 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. 

शाहरुख खान

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों की तो झड़ी ही लग गई थी. इसके बाद शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. ये शाहरुख की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 1055 करोड़ का कलेक्शन किया था.

प्रभास

वहीं, प्रभास की पहली 1000 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली 2: द कनक्लूजन’ रही. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में 1788.06 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन भी 1030.42 करोड़ रहा. प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. ये वर्ल्डवाइड दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है.

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन की पहली 1000 करोड़ी फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ थी. सैकनिल्क के अनुसार, इसने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1742.10 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये वर्ल्डवाइड इंडियन सिनेमा की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. इसका इंडिया नेट कलेक्शन भी 1,234.10 करोड़ रहा था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *