IPL 2027 से कितने खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया? RCB का धाकड़ बल्लेबाज भी हुआ बाहर

e00330bc540017182d8426bc5f0b58a31795076754206975 original


IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है. सभी टीमों ने मिलकर 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसके बाद ऑक्शन में केवल 66 स्लॉट खाली होंगे. नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को गोवा में होना है, लेकिन रिलीज हुए खिलाड़ियों से भी अलग ऐसे कुछ नाम हैं, जिन्होंने अपनी मर्जी से अगला सीजन खेलने से इनकार कर दिया है.

इनमें सबसे नया नाम जैकब बेथेल का है, जिन्होंने घुटने की चोट से पूरी तरह उबरने के लिए आईपीएल 2027 से नाम वापस ले लिया है. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के 2 दिग्गज खिलाड़ी भी आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे. यहां देख लीजिए उन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जो अब तक अगले सीजन से अपना नाम वापस ले चुके हैं.

अब तक तीन खिलाड़ी हुए बाहर

अब तक मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और जैकब बैथेल, ये तीन खिलाड़ी आईपीएल 2027 से अपना नाम वापस ले चुके हैं.

ट्रेविस हेड – ट्रेविस हेड ने वर्कलोड मैनेज करने के लिए आईपीएल 2027 से नाम वापस लिया है. इसलिए वो सनराइजर्स हैदराबाद की रिलीज लिस्ट में नजर आए. बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया को 2027 में खूब सारा क्रिकेट खेलना है. साल की शुरुआत में उसे भारत दौरे पर आना है, फिर एशेज भी अगले साल ही हैं और अक्टूबर-नवंबर के समय में वर्ल्ड कप भी खेला जाना है. यह एक कारण है कि हेड अगला सीजन नहीं खेलना चाहते.

मिचेल स्टार्क – मिचेल स्टार्क की भी वजह वर्कलोड के इर्दगिर्द घूमती है. स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. स्टार्क पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे, जिसके लिए उन्होंने 17 मैचों में 31 विकेट चटकाए.

जैकब बैथेल – इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज घुटने की चोट के चलते आईपीएल 2027 से बाहर हो गए हैं. पिछले दो सीजन से बैथेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेल रहे थे, लेकिन घुटने की चोट से रिकवर करने के लिए उन्होंने अगला सीजन ना खेलने का निर्णय किया है. 

यह भी पढ़ें:

Watch: पैट कमिंस का घर से निकलना हुआ दूभर, पत्रकार के तीखे सवालों पर दिया ये रिएक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *