100 रन से पहले 5 विकेट, फिर भारत की कुटाई; न्यूजीलैंड ने 680 पर घोषित की पारी

a950dfcdcc40544cef203f8fd509e19117950877158871364 original


इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. मुकाबले की शुरुआत गुरुवार (19 नवंबर) से हुई. पहला दिन बड़ा ही रोमांचक खेल देखने को मिला. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड के 100 रन के भीतर (70 रन पर) 5 विकेट गिरा लिए. लेकिन फिर हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने छठे विकेट के लिए 173* (322 गेंद) रनों की साझेदारी करके स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. 

एक वक्त पर लग रहा था कि टीम 150 तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन दिन समाप्त होने तक मेजबान न्यूजीलैंड का स्कोर 243/5 रहा. निकोल्स 113 रन पर, जबकि फिलिप्स 94 रन पर नाबाद लौटे. 12 साल पहले 2014 में भी न्यूजीलैंड ने कुछ ऐसा ही किया था, जब टीम ने सिर्फ 94 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. लगने लगा था कि टीम 200 का आंकड़ा भी मुश्किल से छू पाएगी, लेकिन 680/8 रन बनाकर पारी घोषित की थी. यह मुकाबला भी बेसिन रिजर्व में ही खेला गया था. 

ब्रेंडन मैकुलम ने जड़ा था तिहरा शतक 

ओपनर पीटर फुल्टन (01), केन विलियमसन (07), हमीश रदरफोर्ड (35), टॉम लाथम (29) और कोरी एंडरसन (02) जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो चुके थे. इसके बाद नंबर पांच पर उतरे ब्रैंडन मैक्कुलम ने दमदार पारी खेलते हुए 302 रन बना डाले. उनकी पारी में 32 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसके बाद नंबर सात के बीजे वॉल्टिंग और नंबर आठ के जेम्स नीशम ने शतक जड़ा. वॉल्टिंग ने 13 चौकों की मदद से 124 रन बनाए, जबकि नीशम 137 रन पर नाबाद रहे. उन्होंने 20 चौके लगाए. इस तरह स्कोर 94 पर 5 विकेट के बाद स्कोर 680/8 पर पहुंचा. 

बड़ा टोटल बनाने के बाद न्यूजीलैंड ने पारी घोषित कर दी थी. यह न्यूजीलैंड की दूसरी और मैच की तीसरी पारी थी. इसके बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 435 रन का लक्ष्य दिया. चेज के लिए उतरी टीम इंडिया 3 विकेट पर 166 रन बना सकी थी और मैच के पांचों दिन समाप्त हो गए थे. इस तरह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन दिनों खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड कहां तक पहुंचती है.

 

यह भी पढ़ें: भारतीयों का 3 साल पुराना 19 नवंबर का जख्म, ट्रेविस हेड ने पोस्ट कर छिड़का नमक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *