घर, फ्लैट या दुकान खरीदनी है? 26 नवंबर को संपत्तियों की नीलामी करेगा PNB

5c6c240a872b82040ea397332497880717950728862551241 original


अपनी जरूरत के हिसाब से घर, फ्लैट या दुकान खरीदने के लिए लोग अक्सर बजट और सही लोकेशन की तलाश करते हैं. ऐसे में बहुत कम लोग जानते हैं कि बैंक की नीलामी के जरिए भी प्रॉपर्टी खरीदने का एक ऑप्शन होता है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 26 नवंबर 2026 को देशभर में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी करने जा रहा है. बड़ी बात यह है कि ख़्वाहिशमंद खरीदार इस नीलामी में शामिल होकर अपनी पसंद की प्रॉपर्टी के लिए ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं.

PNB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. इस नीलामी में मकान, फ्लैट, दुकान और दूसरी कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हो सकती हैं. बैंक के अनुसार, यह प्रक्रिया SARFAESI एक्ट के तहत पूरी की जाएगी. हालांकि, कौन-सी प्रॉपर्टी किस कीमत पर उपलब्ध है, इसकी जानकारी नीलामी पोर्टल पर अलग-अलग देखनी होगी.

क्यों करता है बैंक प्रॉपर्टी की नीलामी?

जब कोई व्यक्ति या कंपनी बैंक से कर्ज लेने के बाद समय पर किस्तें नहीं चुकाती, तो बैंक कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरवी रखी गई प्रॉपर्टी पर कार्रवाई कर सकता है. कर्ज की बकाया रकम वसूलने के लिए बैंक ऐसी संपत्तियों को नीलाम करता है. इस प्रक्रिया को बैंक ई-ऑक्शन कहा जाता है. इसमें खरीदार घर बैठे ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं.

क्या सस्ती मिलती है प्रॉपर्टी?

बैंक की नीलामी में कभी-कभी बाजार भाव से कम कीमत पर प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है, लेकिन हर प्रॉपर्टी सस्ती मिलेगी, इसकी गारंटी नहीं है. बैंक एक रिजर्व प्राइस तय करता है और बोली इसी से शुरू होती है. ज्यादा खरीदारों की दिलचस्पी होने पर कीमत बढ़ भी सकती है. इसलिए बोली लगाने से पहले प्रॉपर्टी के कागजात, बाजार भाव, लोकेशन और कब्जे की स्थिति की अच्छी तरह जांच कर लें.

कैसे देखें नीलामी में शामिल प्रॉपर्टी?

PNB की नीलामी में शामिल संपत्तियों की जानकारी BAANKNET पोर्टल पर मिल सकती है. इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें:

  • सबसे पहले BAANKNET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Property/Auction सर्च सेक्शन खोलें.
  • बैंक के ऑप्शन में Punjab National Bank चुनें.
  • अपनी जरूरत के मुताबिक रेजिडेंशियल या कमर्शियल प्रॉपर्टी चुनें.
  • संबंधित प्रॉपर्टी का ऑक्शन नोटिस खोलकर उसकी पूरी जानकारी पढ़ें.

यहां आपको प्रॉपर्टी की लोकेशन, रिजर्व प्राइस, EMD और नीलामी की तारीख जैसी जानकारियां मिलेंगी.

बोली लगाने के लिए क्या करना होगा?

नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पहले BAANKNET पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए जरूरी KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिस प्रॉपर्टी के लिए बोली लगानी है, उसकी तय EMD यानी सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी. फिर नीलामी की शर्तें स्वीकार करके तय समय पर ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं. हालांकि, अगर किसी व्यक्ति की बोली सफल नहीं होती है, तो BAANKNET के मुताबिक EMD की रकम ई-वॉलेट में वापस कर दी जाती है.

UPI पेमेंट कराने वाली कंपनियां परेशान, सरकार ने डेढ़ साल से नहीं दिया पैसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *