साउथ फिल्मों पर राधिका आप्टे के बयान पर कीर्ति सुरेश का रिएक्शन, बोलीं- वो क्या बोल रही थीं समझ ही नहीं आया

3560aa44bcf73f94b24da67d777f59a21795101600941587 original


एक्ट्रेस राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश को वेब सीरीज ‘अक्का’ में देखा गया. दोनों एक्ट्रेसेस ने साथ में सीरीज का प्रमोशन किया. प्रमोशन के दौरान राधिका आप्टे ने अपने तेलुगू फिल्म में काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की थी. साथ ही बताया था कि कैसे फिल्म में उनके कैरेक्टर को अपने मामा से शादी करनी थी. राधिका ने इस रोल को काफी चैलेंजिंग बताया था. राधिका ने साउथ फिल्मों में पितृसत्तात्मक माहौल  को लेकर भी बात की.

राधिका ने जब ये बयान दिया था तो कीर्ति सुरेश भी उस वक्त मौजूद थीं. हालांकि, कीर्ति ने इस बारे में कुछ रिएक्ट नहीं किया था. इसी वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी.

कीर्ति सुरेश ने खुद को किया डिफेंड

अब एक प्रेस मीट में कीर्ति ने खुद को डिफेंड किया. कीर्ति चेन्नई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यवान सावित्री’ के प्रमोशन के लिए गईं. प्रेस मीट में जब कीर्ति से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने इस बारे एक्सप्लेन किया था. ईमानदारी से कहूं तो शुरू में तो मुझे समझ ही नहीं आया कि वो क्या बोल रही हैं. जब राधिका ने कहा कि फिल्म में मुझे अपने अंकल के साथ रोमांस करना था तो मुझे समझ नहीं आया. बाद में मुझे समझ आया कि वो हमारे कल्चर के बारे में बात कर रही थीं. राधिका को इसके बारे में पता नहीं था इसलिए मैंने उन्हें बताया कि साउथ इंडिया में ऐसा कल्चर है.’

आगे कीर्ति ने कहा, ‘हां मैं कल्चर के बारे में बात कर रही थी. ये वाला कल्चर केरल में नहीं है. तेलुगू और तमिल है. कर्नाटक का मुझे पता नहीं. तो पूरे सम्मान के साथ मैं नॉर्थ इंडिया में अपने कल्चर को कभी नीचा नहीं दिखाऊंगी. किसी को अगर कल्चर के बारे में नहीं पता है तो मैं उसे समझा सकती हूं. लेकिन मैं किसी के सामने ये प्रूव नहीं कर सकती कि ये हमारा ट्रेडिशन है और आप इसके बारे में बात नहीं कर सकते. तो मैं उन्हें समझाया कि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ऐसा होता है और कर्नाटक का मुझे पता नहीं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *