2026 के टॉप 7 एक्टर्स, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर किया राज, नंबर 1 पर ना रणबीर ना रणवीर, जानें फिर कौन?

84a1bbeacae36d596d302514686f27f317950951384611403 original


2026 में बॉक्स ऑफिस पर दर्जनों फिल्मों को रिलीज किया गया, जिसमें कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया और कई एक्टर्स की भी चांदी हो गई. फिल्मों की हिट के साथ ही एक्टर्स ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और नए रिकॉर्ड्स बना दिए. ऐसे में आपको 2026 के टॉप 7 एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस पर कब्जा देखने के लिए मिला. देखिए लिस्ट…

संजय दत्त 

संजय दत्त का नाम इस लिस्ट में नंबर 1 पर है. उन्होंने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को भी 2026 में कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. वो इस साल 2026 में ‘द राजा साब’ (146.04 करोड़), ‘धुरंधर 2’ (1149.30 करोड़), ‘राजा शिवाजी’ (96.39 करोड़) और ‘आखिरी सवाल’ (2.94 करोड़) जैसी फिल्मों के जरिए स्क्रीन पर नजर आए और दर्शकों ने भी खूब पसंद किया.  इन चारों फिल्मों के जरिए एक्टर ने 1394.67 करोड़ का कुल नेट कलेक्शन किया.

रणवीर सिंह

वहीं, रणवीर सिंह इस साल 2026 में एक ही फिल्म में नजर आए लेकिन उन्होंने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का नेट कलेक्शन 1149.30 करोड़ रहा था और वर्ल्डवाइड 1,813.39 करोड़ रहा. उनकी ये फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. लेकिन कमाई के मामले में वो नंबर 2 पर हैं.

यश 

यश 2026 में दो फिल्मों में नजर आए और उन्होंने धमाल ही मचा दिया. वो ‘रामायण’ और ‘टॉक्सिक’ में नजर आए. सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ का नेट कलेक्शन 15 दिनों में 850 करोड़ के पार रहा जबकि ‘टॉक्सिक’ ने 250.13 करोड़ का बिजनेस किया. इन दोनों ही फिल्मों से अभिनेता ने 1100.13 करोड़ का नेट कारोबार कर लिया है.

रणबीर कपूर 

इसके साथ ही रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है और ये इस साल 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है लेकिन एक्टर रणबीर कपूर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिसने अपनी फिल्म के जरिए सबसे ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ का नेट कलेक्शन 15 दिनों में 850 करोड़ के पार हो चुका है और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है.

रजनीकांत 

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ भी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में है. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 475.04 करोड़ और वर्ल्डवाइड 835.53 करोड़ का कारोबार किया था. रजनीकांत इस साल एक ही फिल्म में नजर आए लेकिन अच्छा खासा बिजनेस कर गए. 

अजय देवगन 

अजय देवगन इस साल 2026 दो फिल्मों ‘दृश्यम 3’ और ‘धमाल 4’ में नजर आने वाले हैं. सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने 380.86 करोड़ का नेट कलेक्शन किया जबकि ‘धमाल 4’ ने 167.88 करोड़ की कमाई की थी. इन दोनों ही फिल्मों के अभिनेता ने 548.74 करोड़ का कारोबार कर लिया है और वो इसमें छठे नंबर पर हैं.

सनी देओल

जबकि इस लिस्ट में सनी देओल सातवें नंबर पर हैं. उन्होंने 2026 में दो फिल्में ‘बंटवारा 1947’ और ‘बॉर्डर 2’ में काम किया. सैकनिल्क के अनुसार, ‘बंटवारा 1947’ ने 38.08 करोड़ का नेट कलेक्शन किया जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने 328.33 करोड़ का बिजनेस किया. इन दिनों ही फिल्मों से एक्टर ने 366.41 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *