भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम पर खेला जा रहा है. पहले दोनों दिन बारिश से प्रभावित रहे, इसलिए 2 दिन के खेल में सिर्फ 116 ओवर फेंके जा सके हैं. दूसरे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए थे. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर डटे हुए हैं.
अब तक गॉल टेस्ट के दोनों दिन बारिश से प्रभावित रहे हैं. पहले दिन 73 ओवर का खेल हो पाया, वहीं दूसरे दिन लगातार बारिश के चलते खेल देर से शुरू हुआ. दूसरे दिन स्टंप्स से पहले केवल 43 ओवर का खेल हो पाया था. देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया था, जिन्होंने 167 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.
मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और 140 रनों के भीतर टीम इंडिया के 7 विकेट गिरा दिए थे. लगातार हो रही बारिश और दूसरे दिन स्पिनरों का कहर देखते हुए तीसरे दिन अपनी पारी के समाप्त होने के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज भी कंडीशंस का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे. तीसरे दिन भी बारिश की काफी अधिक संभावना है, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.
मुकाबले के तीसरे दिन श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या बहुत अच्छी लय में दिखे थे, जो अब तक 4 विकेट चटका चुके हैं. वहीं भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने लंबे समय बाद अर्धशतक लगाया. भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर एक अच्छा स्कोर लगा चुकी है और अब गेंदबाज मेजबान टीम को कम से कम स्कोर पर समेटना चाहेंगे.