धनुष के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, बताई तमिल एक्टर की ये सबसे बड़ी खासियत

41206f8b6b9b9087c814c996bfa3e8dc17951004247091064 original


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अक्सर ही अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर फिल्मी दुनिया के सितारों का जिक्र करते हुए उनसे जुड़े किस्से सुनाते रहते हैं और उनकी तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. अमिताभ बच्चन खुद से कई साल छोटे स्टार्स को भी काफी प्यार और सम्मान देते हैं.

अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का हर कोई फैन है. वहीं बिग बी खुद भी कई स्टार्स के काम को पसंद करते हैं. इस लिस्ट में तमिल स्टार धनुष का नाम भी शामिल है. बिग बी ने हाल ही में अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ पर खुद को धनुष का फैन बताया और उनकी जमकर तारीफ की.

अमिताभ बोले- मैं धनुष का बहुत बड़ा फैन हूं

बता दें कि अमिताभ बच्चन और धनुष ने साथ में साल 2015 की फिल्म ‘शमिताभ’ में काम किया था. तब बिग बी को धनुष को करीब से जानने का मौका मिला था. धनुष को उन्होंने शानदार और असाधारण कलाकार कहा. दरअसल बिग बी के क्विज शो पर एक प्रतियोगी ने कहा था कि वो धनुष के बहुत बड़े फैन हैं. इसके बाद बिग बी ने कहा, ‘हम दोनों में एक बात कॉमन है. मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं. वो असाधारण कलाकार हैं. उनसे कोई भी रोल करने के लिए कहिए, वो पूरी तरह से उसमें डूब जाते हैं.’

धनुष संग काम करने को कहा सौभाग्य

अमिताभ बच्चन ने आगे धनुष संग काम करने को अपना सौभाग्य बताया. बिग बी ने धनुष को लेकर आगे कहा, ‘वह एक बहुत अच्छे डांसर भी हैं. मुझे ‘शमिताभ’ में उनके साथ काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात थी.’ 

20 नवंबर को रिलीज होगी धनुष की फिल्म ‘ओम’

अमिताभ बच्चन और धनुष की फिल्म शमिताभ का डायरेक्शन आर. बाल्की ने किया था. इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी. इसमें अक्षरा हसन भी लीड रोल में थीं. अब धनुष फिल्म ‘ओम’ में नजर आएंगे जो 20 नवंबर को यानी कल रिलीज होने जा रही है. राजकुमार पेरियासामी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में साई पल्लवी, ममूटी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी हैं. इसका रनटाइम करीब तीन घंटे का है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *