रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. ये बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है और बंपर कमाई कर रही है. इसकी रिलीज को 15 दिनों का वक्त हो गया है. दूसरे फ्राइडे को भी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद भी इसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
दरअसल, ‘रामायण’ ने 15वें दिन रिलीज के बाद हिंदी में 650 करोड़ का आंकड़ा पार किया और इसी के साथ ही ये दूसरी सबसे तेज इस आंकड़े को पार करने वाली फिल्म बन चुकी है. चलिए बताते हैं इसकी कमाई के बारे में.
‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने पहले दिन 64.85 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– फिल्म ने पहले हफ्ते में 500 करोड़ से ज्यादा 564.60 करोड़ का कारोबार कर लिया था.
– जबकि फिल्म ने 9वें दिन 48.10 करोड़, 10वें दिन 72.90 करोड़, 11वें दिन 75 करोड़, 12वें दिन 32 करोड़, 13वें दिन 28.60 करोड़ और 14वें दिन 23.20 करोड़ का बिजनेस किया था.
– वहीं, 15वें दिन फिल्म की कमाई में करीब 27% की गिरावट दर्ज की गई.
‘रामायण’ का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
| रामायण | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे- 15 | 19.35 करोड़ (10.30 बजे तक) | 16.3% |
| टोटल कलेक्शन | 863.75 करोड़ |
हिंदी में 650 करोड़ के पार ‘रामायण’ (नेट)
इसके साथ ही फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने हिंदी में 657.50 करोड़ का बिजनेस 15 दिनों में कर डाला है, जिसके बाद सैकनिल्क के अनुसार, ये हिंदी में दूसरी सबसे तेज 650 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘पुष्पा 2’ (17 दिनों में 650 करोड़) और ‘धुरंधर’ (23 दिन में 650 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है.
‘रामायण’ बनी पांचवीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर (वर्ल्डवाइड)
वहीं, ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में रिकॉर्ड बनाया है. कोईमोई के अनुसार, ये वर्ल्डवाइड पांचवीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसकी कमाई 1500 करोड़ के पार पहुंच गई है. देखिए टॉप 10 ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट…
1. दंगल- 2070.3 करोड़
2. धुरंधर 2- 1850.82 करोड़
3. बाहुबली 2: द कनक्लूजन- 1788.06 करोड़
4. पुष्पा 2- 1727.23 करोड़
5. रामायण- 1547.15 करोड़ (15 दिन)
6. धुरंधर- 1354.84 करोड़
7. आरआरआर- 1275.51 करोड़
8. केजीएफ चैप्टर 2- 1228.59 करोड़
9. जवान- 1163.82 करोड़
10. पठान- 1069.85 करोड़
‘रामायण’ इस साल 2026 की इंडिया दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. ये एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. फिल्म का अभी पहला पार्ट रिलीज किया गया है जबकि इसका दूसरा पार्ट अगले साल 2027 दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.