‘बिना कहे भी आपकी बात सुनता है’, रणबीर और अपनी शादी को ‘अनइक्वल’ बताने पर भड़कीं आलिया भट्ट

e8437956160d4971d22a35a8c4e8c08e17950895851271064 original


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी आज के दौर की सबसे चर्चित बॉलीवुड जोड़ियों में से एक है. दोनों स्टार्स की केमिट्री को दर्शक बड़े पर्दे पर काफी पसंद करते हैं. वहीं असल लाइफ में भी फैंस उन पर काफी प्यार बरसाते हैं. हालांकि इस एक पहलू के अलावा दूसरा पहलू ये भी है कि सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को कई लोग टारगेट भी करते हैं. 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अक्सर उनके बयानों और निजी जिंदगी आदि को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. कई बार रणबीर संग शादी में आलिया को ऐसी महिला बता दिया जाता है जिन्हें समझौता करना पड़ता है. दोनों की शादी को असमान भी कहा जाता है. अब इन चीजों को लेक एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों को करारा जवाब दिया.

‘मैं ऐसी इंसान हूं…’

आलिया भट्ट ने हाल ही में टाइम मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं हमेशा महिलाओं को अपने दिल की बात जानने के लिए कहती हूं. मैं ऐसी ही इंसान हूं. ऐसे में मुझे सोची समझी हुई साजिश से गुजरने वाली महिला बताना गलत है. यह अपमानजनक है.’

रणबीर पर कही ये बात

एक्ट्रेस ने आगे अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर का बचाव करते हुए कहा, ‘सामने वाला अव्यक्ति आपको समझता है और आपके कहे बिना ही आपकी बात सुनता है. हर रिश्ते की बुनियाद ये ही होती है. आपके प्रयासों के बिना आपको लगना चाहिए कि सामने वाला आपको समझता है. हमारी असल लाइफ ऐसी ही है और रणबीर मेरे लिए ऐसे ही हैं.’

क्यों निशाने पर रहते हैं रणबीर-आलिया?

आलिया और रणबीर ने कई साल की डेटिंग के बाद अप्रैल 2022 में शादी की थी और इसी साल नवंबर में कपल ने बेटी राहा का वेलकम किया था. मई 2023 में आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रणबीर और उनकी बहस के दौरान उनकी ऊंची आवाज रणबीर को पसंद नहीं आती है.

आलिया के इस बयान के बाद लोगों का कहना था कि रणबीर के लिए आलिया अपने व्यवहार में बदलाव करती हैं ताकि रणबीर खुश रहे. वहीं आलिया ने अगस्त 2023 में वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि रणबीर कई बार उनसे उनकी लिपस्टिक पोंछने के लिए  कहते थे, क्योंकि रणबीर को उनका नेचुरल लिप कलर पसंद है. इसके बाद लोगों का कहना था कि रणबीर, आलिया को पूरी तरह कंट्रोल करते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *