ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का ग्लैम अवतार, बिकिनी पहन मिरर सेल्फी से लगाई आग

8d00eac26e0aeb7b4038edc406d677a217745274174261346 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने ब्रेकअप को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. तारा का कुछ महीने पहले ही वीर पहाड़िया के साथ ब्रेकअप हो गया है. जिसके बाद से एक्ट्रेस को हर जगह अकेले ही देखा जाता है. ब्रेकअप के बाद अब एक्ट्रेस ने खुद के ऊपर ध्यान देना शुरू कर दिया है. हल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो शेयर की है, जिसे देख हर कोई दंग रह गया.

तारा का ग्लैमरस अंदाज
तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक फोटो शेयर की है. इस स्टोरी में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी थीं और बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. ये एक मिरर सेल्फी है जिसमें तारा का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी अदाएं और ग्लैमरस अंदाज साफ दिख रहा है.

ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का ग्लैम अवतार, बिकिनी पहन मिरर सेल्फी से लगाई आग

तारा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है. जिसे उनके फैंस काफी पसंद क रहे हैं. हालांकि ये फोटो उन्होंने स्टोरी के रूप में शेयर की थी, ऐसे में ये 24 घंटे में अपने आप ही हट गई है. लेकिन फिर भी उनके कई फैंस ने तो इसे देख ही लिया है.

तारा का वर्कफ्रंट
बात करें तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्दी की यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है. जिसमें वो टफ एक्शन वुमन के रूप में नजर आ रही हैं. तारा के किरदार का नाम इस फिल्म में वेरोनिका है. तारा के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा भी नजर आएंगी. ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज होने वाली है.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *