How To Identify Adulterated Turmeric At Home: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन की मौत हो गई और दूल्हे की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई. इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जिस हल्दी को भारतीय घरों में सालों से औषधि और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है, क्या वही अब मिलावट की वजह से खतरनाक बनती जा रही है? शादी-ब्याह में हल्दी की रस्म सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य और शुभता का प्रतीक मानी जाती है. लेकिन अब एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि बाजार में बिकने वाली हर हल्दी शुद्ध और सुरक्षित नहीं होती.
भारतीय घरों में हल्दी का बड़े पैमाने पर यूज
दरअसल हल्दी भारत के लगभग हर घर में इस्तेमाल होती है. इसे खाने से लेकर स्किन केयर और घरेलू उपचार तक में उपयोग किया जाता है. आयुर्वेद में भी हल्दी को सूजन कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने वाला माना गया है. लेकिन अब कई जगहों पर हल्दी में आर्टिफिशियल रंग और हानिकारक पदार्थ मिलाए जा रहे हैं, ताकि उसका रंग ज्यादा चमकीला दिखे और लोग उसे आसानी से खरीद लें. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसी मिलावटी हल्दी लंबे समय तक शरीर में जाने पर डाइजेशन सिस्टम और ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है.
इसे भी पढ़ें – Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?
कैसे पहचान सकते हैं नकली हल्दी?
एफएसएसएआई ने हल्दी की पहचान के लिए एक आसान वॉटर टेस्ट बताया है, जिसे घर पर कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है. इसके लिए दो साफ गिलास में पानी लें और उसमें थोड़ा-सा हल्दी पाउडर डाल दें. इसके बाद फिर मिश्रण को कुछ मिनट बिना हिलाए छोड़ दें. अगर हल्दी शुद्ध होगी तो वह धीरे-धीरे नीचे बैठ जाएगी और पानी हल्का पीला दिखाई देगा. लेकिन अगर पानी तुरंत तेज चमकीला पीला हो जाए, तो समझिए उसमें कृत्रिम रंग मिलाए गए हैं. यह छोटा-सा टेस्ट आपको मिलावटी हल्दी पहचानने में मदद कर सकता है.
Artificial colors have no place in a healthy diet. A quick water test can reveal the truth about turmeric powder. Always check before you use. #EatRightIndia #NoToAdulteration #FoodSafety pic.twitter.com/zdGBTKpK0u
— FSSAI (@fssaiindia) April 4, 2026
खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
एफएसएसएआई का कहना है कि लोगों को मसाले खरीदते समय कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. हमेशा भरोसेमंद ब्रांड या विश्वसनीय दुकानों से ही हल्दी खरीदें. जरूरत से ज्यादा चमकीले पीले रंग की हल्दी लेने से बचें, क्योंकि यह मिलावट का संकेत हो सकता है. पैकेट पर एफएसएसएआई प्रमाणन जरूर जांचें और मसालों को सही तरीके से स्टोर करें, ताकि उनकी क्वालिटी बनी रहे.
इसे भी पढ़ें – जहां बन रहा खाना वहीं पनप रही बीमारी, क्या आपके बच्चों को भी बीमार कर रही किचन की सिंक?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator