2026 में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली 7 इंडियन एक्ट्रेसेस, नंबर 1 पर साउथ हीरोइन का कब्जा

887212781 18022125734973394 1796606254936104321 n scaled


साल 2026 खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. ये साल बॉक्स ऑफिस के लिहाज से लकी साबित हुआ है. एक से बढ़कर एक फिल्मों को रिलीज किया गया, जिसमें से कुछ ने छप्परफाड़ कमाई की तो कुछ धराशायी हो गईं. फिल्मों के साथ ही ये साल एक्टर्स के लिए भी अच्छा रहा. कई सितारे तो रातों रात ही स्टार बन गए. ऐसे में चलिए आपको 2026 की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर राज किया. 

हालांकि, नंबर 1 पर तो साउथ की हीरोइन का कब्जा रहा. इस लिस्ट में ना तो दीपिका पादुकोण और ना ही प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस का नाम है. इस साल वामिका गब्बी और रकुल प्रीत और साउथ की अन्य एक्ट्रेसेस का जलवा देखने के लिए मिला है. देखिए लिस्ट.

सारा अर्जुन

एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया. वो आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आईं. इस फिल्म से उन्होंने शानदार परफॉर्म किया. बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत भी की. सैकनिल्क के अनुसार, उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1813.39 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसमें उनकी और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस कमाई के साथ वो नंबर 1 पर हैं और अभी तक उन्हें कोई पीछे नहीं छोड़ पाया है.

887212781 18022125734973394 1796606254936104321 n scaled

लारा दत्ता

इस लिस्ट में 90s की एक्ट्रेस लारा दत्ता भी हैं. वो 2026 में दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं. उन्होंने पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की थी, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, वर्ल्डवाइड 192.75 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि दूसरी फिल्म ‘रामायण’ है, जिसमें कैकेयी का रोल किया है. इसने 15 दिनों में 1547.15 करोड़ का कलेक्शन किया और इस लिहाज से उन्होंने इस साल अपनी फिल्मों से 1739.85 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह का नाम भी इस लिस्ट में है. उन्हें इस साल 2026 में दो बड़ी फिल्मों में देखा गया. एक्ट्रेस ने पहली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ (67.96 करोड़) आयुष्मान खुराना के साथ की. इसके बाद वो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (1547.15 करोड़ 15 दिन) में नजर आ रही हैं. इस लिहाज से रकुल ने दो ही फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर इस साल 1614.84 करोड़ का बिजनेस कर डाला है.

साई पल्लवी

साई पल्लवी का नाम इस लिस्ट में नंबर 3 पर है. उन्होंने ‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज के बाद ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो इस साल तीन फिल्मों में नजर आईं. उनकी पहली फिल्म आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘एक दिन’ थी, जो फ्लॉप रही थी और इसने 5.52 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि उनकी दूसरी फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ है, जिसकी कमाई अभी भी जारी है. 

सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने 15 दिनों में 1547.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. वहीं, उनकी तीसरी फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ है, जिसे अभी रिलीज किया गया और इसका एक दिन का ग्रॉस कलेक्शन 9.78 करोड़ हो चुका है. हालांकि, फाइनल आंकड़े अभी तक आए नहीं है. इन तीनों फिल्मों से ही साई पल्लवी ने इस साल 1562.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

ममिता बैजू

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मलयाली एक्ट्रेस ममिता बैजू हैं. जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए रातों रात शोहरत हासिल की साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड बना दिया. ममिता को इस साल चार फिल्मों में बैक टू बैक देखा गया था, जिसमें ‘जन नायकन’ (327.81 करोड़), ‘कारा’ (54.82  करोड़), ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ (212.34 करोड़) और ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ (333.09 करोड़) जैसी फिल्में हैं. ममिता ने इन चार फिल्मों से 928.06 करोड़ का वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन किया.  

वामिका गब्बी

वहीं, वामिका गब्बी के लिए भी 2026 लकी साबित हुआ. इस साल तो उनकी निकल ही पड़ी. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ (270.91 करोड़ वर्ल्डवाइड), आयुष्मान खुराना के साथ ‘पति पत्नी और वो दो’ (67.96 करोड़), राजकुमार राव के साथ ‘प्रहार’ (31.25 करोड़) और लोकेश कनगराज के साथ ‘डीसी’ (106.64 करोड़) में काम किया है. इन चारों फिल्मों से अभिनेत्री ने 476.76 करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार कर लिया.

सोनम बाजवा

सोनम बाजवा इस साल 2026 में दो फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ (449.44 करोड़) और ‘पिट सियापा’ (1.47 करोड़) में नजर आईं. उन्हें ‘बॉर्डर 2’ में काफी पसंद किया गया था. इन दोनों ही फिल्मों से अभिनेत्री ने वर्ल्डवाइड 450.91 करोड़ का बिजनेस किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *