‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताने पर मचा बवाल, विवाद के बीच अनीत पड्डा की बहन ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट


बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा इन दिनों अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोलिंग के चलते उन्होंने पहले अपना अकाउंट प्राइवेट किया और अब उसे डिलीट भी कर दिया है.

क्या था मामला?
दरअसल, रीत पड्डा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तुलना ‘द कश्मीर फाइल्स’ और  द केरल स्टोरी’ से करते हुए इन्हें ‘प्रोपेगेंडा’ बताया था. उनके ये कमेंट्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए, जिसके बाद कई लोग भड़कते नजर आए.

बता दें, वायरल स्क्रीनशॉट्स में रीत ने कहा था कि ऐसी फिल्में ‘सरकार के पक्ष में कहानी’ दिखाती हैं. खासतौर पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वह असल कहानियां सीधे लोगों से सुनना पसंद करेंगी.

धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने पर मचा बवाल, विवाद के बीच अनीत पड्डा की बहन ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

रीत पड्डा ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
विवाद बढ़ने के बाद रीत पड्डा ने सबसे पहले अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर लिया था. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह डिलीट कर दिया है, क्योंकि प्रोफाइल सर्च करने पर ‘पेज अवेलेबल नहीं है’ का मैसेज दिखाई दे रहा है.

बता दें, सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, रीत पड्डा ने अपना लिंक्डइन अकाउंट भी हटा दिया है. इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि रीत यूरोप में रहती हैं और एक पाकिस्तानी शख्स फाजिल अहमद को डेट कर रही हैं, हालांकि इस बात की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है. इस विवाद पर अब तक न तो रीत पड्डा ने और न ही अनीत पड्डा ने कोई प्रतिक्रिया दी है.

बता दें, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *