कमाई के साथ सेविंग करना जरूरी है, लेकिन कई लोग सेविंग नहीं करते हैं तो उन्हें अपनी जरूरत पूरी करने या फिर किसी दूसरे काम के लिए पर्सनल लोन लेना पड़ता है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर किसी बीमारी के इलाज करवाने के लिए भी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है.
इसी जरूरत को पूरा करने के लिए लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपने एक बात गौर की है कि पर्सनल लोन केवल युवा ही नहीं ले रहे हैं, बल्कि अब 46 से 55 साल के लोग भी पर्सनल लोन लेना पसंद कर रहे हैं. अहम बात ये है कि इस बात का खुलासा पैसाबाजार के आंकड़ों में हुआ है. साथ ही ये भी बताया गया है कि देश के किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा पर्सनल लोन ले रहे हैं.
पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी
बता दें कि फिनटेक प्लेटफॉर्म पैसाबाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस बार इंस्टेंस पर्सनल लोन लेने वालों की संख्या में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आकंड़ों के मुताबिक, 46 से 55 साल की उम्र के लोगों को दिए गए पर्सनल लोन में सालाना आधार पर 70 प्रतिशत तक का उछाल आया है. ऐसे में ये जानना भी काफी जरूरी है कि आखिर किस राज्य के लोग पर्सनल लोन लेने में सबसे ज्यादा आगे हैं?
किन राज्यों के लोग सबसे आगे?
अगर बात करें कि किस राज्य में सबसे ज्यादा पर्सनल लोन लिया जा रहा है तो पैसाबाजार के कुल पर्सनल लोन वितरण का एक तिहारे से ज्यादा हिस्सा यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र आया. सालाना आधार पर लोन वितरण की बढ़ोतरी कुछ इस तरह रही.
- गुजरात – 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- यूपी – 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- महाराष्ट्र – 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी
पर्सनल लोन लेने के फायदे
- सबसे अहम बात ये है कि पर्सनल लोन लेने के लिए आमतौर पर किसी गहने या फिर प्रॉपर्टी को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है.
- पर्सनल लोन की मदद से लोग बच्चों की पढ़ाई पूरी करवा सकते हैं, घर की मरम्मत से लेकर मेडिकल खर्च तक किए जा सकते हैं.
- वहीं पर्सनल लोन लेने के लिए आपको सीमित दस्तावेज देने की जरूरत पड़ती है.
- साथ ही पर्सनल लोन के पैसों को जरूरी नहीं है कि किसी तय काम के लिए ही उपयोग किया जाए, बल्कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं.
पर्सनल लोन की मांग इन राज्यों में भी रही
अहम बात ये है कि गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी के अलावा भी देश के कई राज्यों में पर्सनल लोन की मांग रही है. इनमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्य शामिल रहे.
इस बड़े बैंक ने रोकी NEFT और RTGS सुविधा, ग्राहक के खाते से उड़ा पैसा