UGC Scholarship 2026: नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के लिए क्या है ईशान उदय योजना, कैसे मिलेगा 80 हजार का लाभ?

इस छात्रवृत्ति के तहत चुने गए विद्यार्थियों को हर साल 10 महीने तक 8000 रुपये प्रति माह की दर से 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. हर वर्ष इस योजना के अंतर्गत 10,000 छात्रवृत्तियां दी जाती है और राशि डीबीटी के माध्यम से पीएमएस के जरिए छात्र के आधार लिंक बैंक अकाउंट में भेजी जाती है.

ईशान उदय विशेष छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को कई शर्तें भी पूरी करनी होती है. इसमें आवेदक के पास उत्तर पूर्वी क्षेत्र के किसी राज्य का वैध डोमिसाइल प्रमाण पत्र होना चाहिए और उसने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के अंदर स्थित स्कूल से 12वीं परीक्षा पास की हो.

वहीं छात्र ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में फुल टाइम ग्रेजुएट प्रोग्राम के फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया हो. ओपन, डिस्टेंस, पत्राचार, प्राइवेट या पार्ट टाइम मोड तथा मैनेजमेंट कोटा से एडमिशन लेने वाले छात्र इसके पात्र नहीं है. साथ ही यह छात्रवृति केवल पहली यूजी डिग्री के लिए है, यूजीसी से पहले से यूजी डिग्री प्राप्त या इंटीग्रेटेड डुएल डिग्री में केवल यूजी हिस्से के लिए ही यह स्कॉलरशिप लागू होती है.

स्कॉलरशिप के लिए छात्र के माता-पिता या परिवार की वार्षिक आय 4.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. वहीं छात्र एक समय में केवल एक ही छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अगले वर्षों में रिन्यूअल के लिए पिछली कक्षा पास करना और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रिन्यूअल आवेदन करना अनिवार्य है. वहीं कोर्स या संस्थान बदलने या फिर फेल होने पर यह छात्रवृत्ति समाप्त हो सकती है.

ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम के लिए इस बार आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है. पहले इस योजनाएं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 तय की गई थी. ऐसे में अब योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनएसपी पर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करके योजना चुननी होगी. इसके बाद अपनी पर्सनल, एजुकेशनल, डोमिसाइल, आय, कोर्स और स्वयं के नाम का केवाईसी पूर्ण बैंक डिटेल भरकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना होगा. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय एमएसपी पर सर्टिफिकेट या एफिडेविट अपलोड करने की जरूरत नहीं होती है. बल्कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, आधार डिटेल, बैंक खाते की जानकारी और संस्थान की ओर मांगी जाने पर एफिडेविट आदि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ संस्थान में जमा करने होते हैं.

Published at : 20 Nov 2026 08:31 AM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *