8वें वेतन आयोग में देरी हुई तो कितना मिलेगा एरियर? 50 हजार बेसिक का समझें पूरा हिसाब

e3eff2b53db123ed198972b2ba5afde417910990115901435 original


8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. आयोग फिलहाल अलग-अलग कर्मचारी संगठनों और दूसरे हितधारकों से सुझाव ले रहा है. सरकार ने आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया है. ऐसे में नई सैलरी लागू होने में अभी समय लग सकता है. 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर नई सैलरी देर से लागू होती है तो क्या कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर मिलेगा? और अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 50,000 रुपए है तो उसे कितना पैसा मिल सकता है?

1 जनवरी 2026 से लागू हुआ तो क्या होगा?
सरकार के मुताबिक 8वें वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जनवरी 2026 से ही नई सैलरी बैंक खाते में आनी शुरू हो जाएगी. आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में समय लगेगा और उसके बाद सरकार की मंजूरी और लागू करने की प्रक्रिया होगी. 

अगर सरकार बाद में नई सैलरी को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी करती है, तो जनवरी 2026 से नई सैलरी लागू होने के बीच का अंतर एरियर के रूप में मिल सकता है. यानी देरी जितनी ज्यादा, एरियर की समय उतना ही लंबा.

अब 50 हजार बेसिक का हिसाब समझिए
मान लीजिए किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी 50,000 रुपए है. 7वें वेतन आयोग के तहत अभी बेसिक के ऊपर DA अलग से मिलता है. जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% हुआ था. यानी 50,000 रुपए बेसिक पर DA करीब 30,000 रुपए बैठता है. इस हिसाब से 80,000 रुपए महीना हुआ.

अब मान लेते हैं कि 8वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो सीधे 1,28,500 रुपए में से 50,000 रुपए घटाकर 78,500 रुपए को एरियर नहीं माना जा सकता है. ये सही नहीं है, क्योंकि मौजूदा सैलरी में DA पहले से मिल रहा है और नए वेतन ढांचे में DA के साथ उसका अलग व्यवहार हो सकता है.

2.57 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो कितना अंतर होगा?

मौजूदा बेसिक सैलरी अगर 50,000 रुपए है और DA 30000 रुपए तो बेसिक और डीए मिलाकर 80000 रुपए हुआ तो यहां से समझें हिसाब- किताब:

अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो?

नई बेसिक 1,28,500 रुपए बनती है और शुरुआत में नए ढांचे में DA शून्य से शुरू होता है, तो शुरुआती अंतर करीब 48,500 रुपए प्रति महीना होगा. अब अगर 12 महीने का एरियर बनता है तो 5.82 लाख रुपए हुए. अगर 18 महीने का एरियर बनता है तो 8.73 लाख रुपए होते हैं, यानी करीब 5.82 लाख रुपए से 8.73 लाख रुपए तक का अंतर बन सकता है.

2.86 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो?

अब वही उदाहरण 2.86 फिटमेंट फैक्टर के साथ समझते हैं. 1,43,000 रुपए अगर बेसिक है और 60% DA यानी 80,000 रुपए हैं तो शुरुआती अंतर 63,000 रुपए प्रति महीना होता है. ऐसे में 12 महीने का अंतर 7.56 लाख रुपए बनता है. 18 महीने का 11.34 लाख रुपए होता है.

हर महीने होगा लाखों का फायदा?
सोशल मीडिया पर अक्सर यह दावा किया जाता है कि वेतन आयोग जितना देर से लागू होगा, उतना ज्यादा एरियर मिलेगा. बात पूरी तरह इतनी सीधी नहीं है. एरियर की रकम इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार किस तारीख से नई सैलरी को प्रभावी मानती है और नई सैलरी में DA और दूसरे भत्तों का हिसाब कैसे किया जाता है.

हाल की रिपोर्टों में विशेषज्ञों ने भी कहा है कि अगर 1 जनवरी 2026 को प्रभावी तारीख माना जाता है तो उस तारीख से नई सैलरी लागू होने तक का अंतर एरियर बन सकता है. लेकिन अंतिम रकम 8वें वेतन आयोग की सिफारिश और सरकार के फैसले के बाद ही साफ होगी. 

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट कब आ सकती है?
8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में हुआ था और उसे रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. यानी तय समयसीमा के हिसाब से आयोग को 2027 में अपनी रिपोर्ट देनी है. आयोग अभी कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे हितधारकों के साथ बैठकें कर रहा है. 

इसके बाद रिपोर्ट पर सरकार की मंजूरी और नई पे मैट्रिक्स लागू करने की प्रक्रिया होगी. इसलिए कर्मचारियों को अभी किसी एक फिटमेंट फैक्टर या एरियर के पैसे को पक्की रकम नहीं मानना चाहिए.

UPI पर चार्ज लगा तो क्या बंद कर देंगे डिजिटल पेमेंट? सर्वे में सामने आया बड़ा सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *