RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलत है डिटेल तो न हों परेशान, ऐसे ठीक होंगे Error


राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगर किसी स्टूडेंट की मार्कशीट में नाम, जन्मतिथि, पिता या माता का नाम या कोई अन्य डिटेल गलत छप गई है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर ने इन गलतियों को ठीक करने के लिए आसान तरीका बना रखा है. इसके लिए अब आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं. 

क्या है पूरा मामला?

जब कोई रिजल्ट आता है तो छात्र सबसे पहले अपनी मार्कशीट डाउनलोड करते हैं या स्कूल से लेते हैं. कई बार नाम में अक्षर गलत हो जाता है. जन्मतिथि में महीना या साल बदल जाता है या माता-पिता का नाम थोड़ा अलग छप जाता है. ये गलतियां ज्यादातर स्कूल के फॉर्म भरते समय या बोर्ड के डेटा एंट्री में हो जाती हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती हैं. दरअसल, नौकरी, एडमिशन, पासपोर्ट या किसी सरकारी काम में दस्तावेज मैच नहीं करते तो परेशानी होती है. ऐसे में रिजल्ट आने के तुरंत बाद मार्कशीट चेक कर लें और गलती दिखे तो तुरंत सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दें.

राजस्थान बोर्ड की मार्कशीट कैसे कराएं ठीक?

राजस्थान बोर्ड में मार्कशीट सुधार की प्रक्रिया दो तरह की है. अगर गलती छोटी है, जैसे स्पेलिंग की गलती या टाइपिंग एरर तो स्कूल के जरिए आसानी से ठीक हो जाती है. अगर नाम पूरी तरह बदलना हो या जन्मतिथि में बड़ा बदलाव हो तो कुछ अतिरिक्त दस्तावेज लगते हैं. बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे छात्र घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड सेक्शन में Online Application for Duplicate Documents/Corrections का लिंक मिलेगा. वहां क्लिक करके फॉर्म भरना होगा.

बेहद आसान है यह प्रक्रिया

अगर आपकी मार्कशीट में गलती है तो सबसे पहले स्कूल से संपर्क करें. अपने स्कूल के प्रिंसिपल को लिखित आवेदन दें. उसमें साफ-साफ बताएं कि मार्कशीट में कौन-सी डिटेल गलत है और सही क्या होना चाहिए. स्कूल अपने रिकॉर्ड चेक करके बोर्ड को फॉरवर्ड कर देगा. स्कूल के जरिए आवेदन करने से प्रक्रिया तेज होती है, क्योंकि बोर्ड स्कूल के रिकॉर्ड को आधार मानता है. अगर स्कूल पुराना है या आपने कई साल पहले परीक्षा दी है तो भी चिंता न करें. पुरानी मार्कशीट के लिए भी सुधार संभव है.

ये दस्तावेज होते हैं जरूरी

  • मूल मार्कशीट की कॉपी
  • आधार कार्ड (आपका और माता-पिता का)
  • जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम या तहसील से)
  • स्कूल का एडमिशन रजिस्टर या ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)
  • शपथ पत्र (नोटरी से बनवाया हुआ)
  • अगर नाम पूरी तरह बदलना है तो अखबार में विज्ञापन और गजट नोटिफिकेशन की कॉपी

ऑनलाइन प्रोसेस भी बेहद आसान

मार्कशीट की गलतियों को दुरुस्त कराने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत आसान है. इसके लिए बोर्ड के पोर्टल पर लॉगिन करें. अपना रोल नंबर, नाम और अन्य डिटेल भरें. गलती वाली जगह पर सही डिटेल डालें. दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें. फीस ऑनलाइन पेमेंट से भरें. आवेदन सबमिट करने के बाद ट्रैकिंग नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं. बोर्ड आमतौर पर कुछ हफ्तों या महीनों में नई मार्कशीट जारी कर देता है. गौर करने वाली बात है कि छोटी गलतियों के लिए शपथ पत्र काफी होता है, लेकिन जन्मतिथि बदलने के लिए बोर्ड जांच करता है और कभी-कभी आपको बोर्ड ऑफिस अजमेर बुला सकता है. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह डाउनलोड करें मार्कशीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *