IPL से मुकाबला कर पछता रहा है पाकिस्तान, PSL टीम बेच रहे मालिक ने कबूला

f38722ee09b810cd148f73409a38b02d17951497140731212 original


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले 2 सालों से PSL उस विंडो में आयोजित कर रहा है, जिसमे दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL का आयोजन होता है. पाकिस्तान का उद्देश्य आईपीएल से मुकाबला करना चाहता था, लेकिन दुनिया जानती है कि दोनों में कितना अंतर है. अब पाकिस्तान को भी इसका पछतावा हो रहा है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के मालिक नदीम उमर ने स्वीकार किया कि पीएसएल व्यवसाय के मामले में इंडियन प्रीमियर लीग का मुकाबला नहीं कर सकता. उन्होंने बताया कि वह टीम बेचने की सोच रहे हैं.

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 से IPL के दौरान मार्च और मई के बीच आयोजित हो रहा है. उमर ने कहा, “लगता है अब पीएसएल से हटने का समय आ गया है. पेशकश अच्छी मिली और जो हमारी शर्ते हैं वो पूरी हुई तो हम क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम बेचने को तैयार हैं.”

उमर कराची शहर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने पीएसएल की तुलना और फिर उससे मुकाबला करने को एक बड़ी भूल बताया. उन्होंने कहा, “हम आईपीएल या उनके बाजार का मुकाबला नहीं कर सकते हैं. भारत की तुलना में हमारा बाजार काफी सीमित है. जैसा आईपीएल में पैसा लगाया जा रहा है, उस हिसाब से हमारे पास प्रायोजक भी नहीं है जो पीएसएल में पैसा लगाए.”

उमर ने आगे कहा, “इंडियन प्रीमियर लीग में टिकटों की बिक्री और अन्य सामानों की बिक्री से काफी कमाई होती है. प्रसारण से भी बहुत पैसा मिलता है.” उन्होंने बताया कि उनकी टीम की ओरिजिनल जर्सी का प्राइस ही उन्होंने 1 हजार रुपये रखा, लेकिन 200 रुपये में उसकी भी नकली कॉपी बाजार में मिल जाने से उनकी कमाई रुक जाती है. बता दें कि क्वेटा टीम ने चार बार पीएसएल फाइनल खेला और एक बार ट्रॉफी जीती है.

यह भी पढ़ें- ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *