‘मुझे 20 साल लग गए’, सिर्फ ‘धुरंधर’ से मशहूर नहीं हुए आदित्य धर, वाइफ यामी गौतम को दिया क्रेडिट

f3c35d80f0fb58939eb985f407d6373317951722471831064 original


‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से काफी सुर्खियों में रहे आदित्य धर ने अब एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें सिर्फ इन फिल्मों की वजह से रातोंरात सफलता नहीं मिली है. बल्कि इससे पहले उन्होंने 20 साल की मेहनत की है. वहीं उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट अपनी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम को दिया और  कहा कि यामी की उनकी लाइफ में एंट्री होने के बाद उनकी लाइफ बदल गई.

आदित्य बोले- रातों-रात मशहूर होने में मुझे 20 साल लग गए

आदित्य धर हाल ही में अपनी वाइफ यामी गौतम के साथ ‘CNN-News18’ के कार्यकर्म में शामिल हुए थे. जहां दोनों को ‘इंडियन ऑफ द ईयर 2026’ अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. इस दौरान आदित्य धर ने अपनी सफलता को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘मुझे रातोंरात सक्सेस हासिल करने में 20 साल लग गए. ये सफर जबरदस्त और रोमांचक रहा.’

यामी गौतम को दिया सफलता का क्रेडिट

आगे आदित्य धर ने यामी की जमकर तारीफ की और उन्हें एक खूबसूरत इंसान बताते हुए अपनी सफलता का क्रेडिट भी दिया. आदित्य कहते हैं, ‘मैं इस चीज के लिए आभारी हों कि मेरे शादी एक खूबसूरत इंसान से हुई. वो मेरी जिदंगी के अब तक के सबसे बेहतरीन लोगों में से एक है. उनके आते ही मेरी किस्मत बदल गई. ये सब कुछ उनकी हे वजह से है. वो मेरी मदद कर रही है दुनिया के सामने भारत की कहानी को पेश करने में.’

आदित्य धर के बारे में

43 साल के आदित्य धर का जन्म नई दिल्ली में 12 मार्च 1983 को हुआ था. उनकी पहचान डायरेक्टर के अलावा, प्रोड्यूसर और गीतकार के रूप में भी है. फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के लिए उन्होंने 20 साल पहले साल 2006 में मुंबई का रुख किया. शुरुआत में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर, डायलॉग राइटर आदि के रूप में काम किया.

बतौर डायरेक्टर आदित्य धर की शुरुआत साल 2019 की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से हुई जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर निकली. इसके बाद उन्होंने ‘आर्टिकल 370’ बनाई और फिर धुरंधर फ्रेंचाइजी की दो फिल्में लाए. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक अलग बेंचमार्क सेट किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *