UPPSC PCS J Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में न्यायिक सेवा के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी ने 2 साल के अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2026 का नोटिस जारी कर दिया है. विज्ञापन संख्या A-6/E-1/2026 के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 365 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की आवश्यकताओं और परिस्थितियों के अनुसार पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 20 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर शुरू हो गई है. पात्र उम्मीदवार 21 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ परीक्षा फीस जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन फाॅर्म में संशोधन की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.
UPPCS के भर्ती 2026 से जुड़ी जरूरी तारीख
पद का नाम और कुल पद- सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 365 पद
ऑनलाइन आवेदन शुरू 20 नवंबर 2026
आवेदन की लास्ट डेट 21 दिसंबर 2026
फॉर्म सुधार की अंतिम तारीख 28 दिसंबर 2026
आयु सीमा और योग्यता से जुड़े नियम
अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2027 को कम से कम 22 वर्ष होनी चाहिए और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसका मतलब है कि उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1992 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए. उत्तर प्रदेश के पात्र आरक्षित वर्गों और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. वहीं इस भर्ती के लिए संक्षिप्त नोटिस आज से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट उपलब्ध करा दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं.
कितनी लगेगी आवेदन फीस?
इस भर्ती के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. इसमें जनरल, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस 125 रुपये और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये तय किए गए है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- इस भर्ती के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- अब होम पेज पर नोटिफिकेशन एडवर्टाइजमेंट सेक्शन में जाकर UP PCS-J एग्जामिनेशन 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- विज्ञापन को ध्यान पूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता देखें.
- इसके बाद आवेदन लिंक खोलें और अब पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अब फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- इसके बाद फॉर्म भरने के बाद निर्धारित ऑनलाइन फीस जमा करें.
- अब फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-SSC Recruitment 2026: SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन से कर्मचारी हैं एलिजिबल?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI