अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रही सुपर-डुपर हिट, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन और कितना कमाया प्रॉफिट?

144b9178ce0dcc66fc509e2ec54ffb871795162490980209 original


अजय देवगन की  ‘दृश्यम 3’ ने एक महीने से भी ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में धमाल मचाया था. हालांकि अब इसका थिएट्रिकल सफर आखिरकार खत्म हो गया है. काफी चर्चा के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म किया.

हालांकि ‘दृश्यम 2’ की तरह यह लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पाई. बावजूद इसके एक शानदार शुरुआत के दम पर, इसने कुल मिलाकर बहुत अच्छी कमाई की और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘थ्रीक्वल’ बन गई. यहां इसके क्लोजिंग कलेक्शन से लेकर इसका रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट जान सकते हैं.   

‘दृश्यम 3’ का कितना देश और दुनियाभर में  क्लोजिंग कलेक्शन? 
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिले थे. फिर भी इसने 90 करोड़ से ज्यादा की शानदार शुरुआत की. जिससे देखते हुए उम्मीद थी कि यह फिल्म दुनिया भर में 650-750 करोड़ की कमाई करेगी, लेकिन इसका कुल कलेक्शन 600 करोड़ से कम रहा है. 

इस क्राइम थ्रिलर ने भारत में 62 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. वहीं कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर क्लोजिंग कलेक्शन 381.32 करोड़ रुपये की नेट रहा है. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 450 करोड़ रुपये रहा. वहीं  विदेशों में, इसने 144.89 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. घरेलू और विदेशी ग्रॉस कलेक्शन को मिलाकर, इसकी कुल वर्ल्डवाइड क्लोजिंग कमाई 594.89 करोड़ रुपये रही. 

बॉलीवुड की सबसे बड़ी ‘थ्रीक्वल’ फिल्म बनी ‘दृश्यम 3’
वर्ल्डवाइड 594.89 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ, ‘दृश्यम 3’ दुनिया भर में बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली ‘थ्रीक्वल’ बन गई है. इसने ‘धूम 3’ (556.74 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए नबर एक की पोजिशन पर कब्जा किया है. 

ये हैं दुनिया भर में बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली ‘थ्रीक्वल’ फिल्में

  • दृश्यम 3 – 594.89 करोड़ रुपये
  • धूम 3 – 556.74 करोड़ रुपये
  • टाइगर 3 – 472.77 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 – 421.22 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन – 402.26 करोड़ रुपये

‘दृश्यम 3’ ने कितना कमाया प्रॉफिट
खबरों के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ को 110 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. इस लागत के मुकाबले, इसने 381.32 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे 271.32 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इनवेस्टमेंट मिला जो कि 246.65% रिटर्न के बराबर है, जिसके चलते भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इसे ‘सुपर डुपर हिट’ माना गया है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *