Cheapest Gold Price: दुनिया के इन 10 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, जानें इस लिस्ट में कितने नंबर पर है भारत

972a650f18f8d6baa635469d2c7a946317791855437601435 original


Cheapest Gold Price: भारत में सोना सिर्फ जूलरी नहीं महिलाओं के लिए इमोशन है. शादी-ब्याह से लेकर त्योहारों तक, यहां तो हर मौके पर गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है. अब चूंकि दुनियाभर में सोना काफी ज्यादा महंगा हो रखा है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे देश हैं जहां भारत से तो सस्ता ही सोना मिल रहा है. अब ऐसा क्यों होता है, ये भी जान लिजिए. दरअसल, अलग-अलग देशों में टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी, GST और मेकिंग चार्ज अलग होते हैं. इसी वजह से गोल्ड की कीमतों में बड़ा फर्क देखने को मिलता है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई आज भी दुनिया में सबसे सस्ता सोना खरीदने वाले देशों में टॉप पर बना हुआ है. यहां से आप उन 10 देशों की लिस्ट देख सकते हैं, जहां आपको सस्ता सोना मिलेगा. 

रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 में दुनिया के 10 देश जहां सबसे सस्ता मिलता है सोना- 

1. UAE (दुबई)
2. हांगकांग
3. स्विट्जरलैंड
4. सिंगापुर
5. तुर्की
6. इंडोनेशिया
7. थाईलैंड
8. कतर
9. मलेशिया
10. सऊदी अरब  

महंगे पेट्रोल-डीजल से हाहाकार, अब पंपों पर लगने लगी भीड़, लोग बोले- फैसला वापस ले सरकार नहीं तो…

भारत का नाम किस नंबर पर है?

मजे की बता है कि भारत टॉप-10 सबसे सस्ते गोल्ड मिलने वाले देशों में शामिल नहीं है. इसकी सबसे बड़ी वजह इंपोर्ट ड्यूटी और GST है. भारत में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी और 3% GST लगता है, जिससे इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में बढ़ जाती है. हालांकि, भारत में ज्वेलरी की वैरायटी, भरोसा और रीसेल मार्केट काफी मजबूत माना जाता है. यही वजह है कि यहां महंगा होने के बावजूद गोल्ड की डिमांड कम नहीं होती है.

दुबई में क्यों टूट पड़ते हैं भारतीय खरीदार?

भारतीय पर्यटकों के बीच दुबई से सोना खरीदने का ट्रेंड काफी पुराना है. वहां मेकिंग चार्ज कम होते हैं और गोल्ड की प्योरिटी पर भरोसा ज्यादा होता है. इतना ही नहीं, दुबई में डिजाइन की वैरायटी मिलती है और टैक्स भी कम हो जाता है तो कीमत नीचे रहती है. इसी कारण शादी या बड़े निवेश से पहले कई लोग दुबई से गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं. 

क्या विदेश से सस्ता सोना खरीदना हमेशा फायदे का सौदा है?

नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है. विदेश से गोल्ड खरीदते समय कस्टम ड्यूटी, यात्रा खर्च और भारतीय नियमों का भी ध्यान रखना पड़ता है. तय सीमा से ज्यादा सोना लाने पर काफी ज्यादा टैक्स देना पड़ सकता है. इसके अलावा एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सिर्फ सस्ता देखकर गोल्ड न खरीदें. हमेशा हॉलमार्क, बिल और विश्वसनीय विक्रेता से ही खरीदारी करें. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोग नकली या बिना बिल वाले गोल्ड से बचने की सलाह देते हैं. 

अप्रैल 2027 से बढ़कर आ सकती है सैलरी और पेंशन, बढ़ती महंगाई से मिलेगी राहत!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *