NEET PG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 20 नवंबर को नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रोविजनल अलॉटमेंट पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है, जो छात्र नीट पीजी 2026 राउंड 2 प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वह अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. प्रोविजनल रिजल्ट में आवेदन संख्या, आवंटित कैटेगरी, आवंटित कोर्स और आवंटित कॉलेज की डिटेल दर्ज है.
इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से ऑल इंडिया कोटा के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी, केंद्रीय संस्थानों और दूसरे मेडिकल कॉलेज में MD, MS, DNB और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है. इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने एक अंतिम आदेश के बाद राउंड 2 की इस प्रोसेसिंग प्रक्रिया और रिजल्ट पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी, जिससे छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी. हालांकि स्थिति स्पष्ट होने और हरी झंडी मिलने के बाद एमसीसी ने प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार जनरल मेडिसिन उम्मीदवारों की पहली पसंद बना हुआ है और पहले राउंड में रेडियोलोजी या पीडियाट्रिक्स पाने वाले कई उम्मीदवारों ने सीट अपग्रेड कर जनरल मेडिसिन का ऑप्शन चुना है.
मद्रास हाई कोर्ट का आदेश हुआ स्पष्ट
पुडुचेरी स्थित श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से जुड़े मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने 17 नवंबर 2026 को अंतरिम स्थगित आदेश दिया था. विवाद इस बात को लेकर उठा था कि कॉलेज की ओर से काउंसलिंग के दौरान डीम्ड यूनिवर्सिटी के दर्जे का दावा किया जाने पर काउंसलिंग कराने के लिए कौन सी अथॉरिटी अधिकृत है. 19 नवंबर को जस्टिस के. सुरेंद्र ने साफ किया है कि लगाया गया अंतरिम स्टे केवल वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर तक ही सीमित है और इसका असर देश के दूसरे मेडिकल कॉलेजों, MCC या CENTAC की दूसरी काउंसलिंग व एडमिशन प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा. हालांकि संबंधित संस्थान में छात्रों की जॉइनिंग और फीस कलेक्शन डिवीजन बेंच के स्पष्टीकरण के अधीन रहेंगे. वहीं अब मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज 20 अक्टूबर को एमसीसी ने राउंड 2 का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें-SSC Recruitment 2026: SSC स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन से कर्मचारी हैं एलिजिबल?
शाम 6 बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति
प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट में किसी भी तरह की गलती या प्रश्न होने पर उम्मीदवार आज यानी 20 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक कैंडिडेट लोगिन पोर्टल पर उपलब्ध कैंडिडेट ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम के माध्यम से MCC को सूचित कर सकते हैं. वहीं शाम 6 बजे शिकायत विंडो बंद होने के बाद इन्हीं क्वेरी के आधार पर राउंड 2 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा. एमसीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट आने के बाद ही कैंडिडेट लोगिन से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और नए जारी होने वाले शेड्यूल के अनुसार आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करें. इसके अलावा सीट आवंटित होने पर उम्मीदवारों को फ्रिज या फ्लोट का ऑप्शन भी चुनना होगा.
रिजल्ट कैसे करें चेक?
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
यहां नीट पीजी काउंसलिंग सेक्शन में राउंड 2 प्रोविजनल रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
अब स्क्रीन पर खुलने वाली पीडीएफ में अपनी डिटेल और आवंटित कॉलेज देखें.
भविष्य के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI