एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप, नेपाल के खिलाफ बत्ती गुल; 50 ओवर मैच पड़ा भारी

60d527c6851b2617e7d9aef9de93ccba17951729755681364 original


वैभव सूर्यवंशी इन दिनों इंडिया-ए के लिए 2026 राइजिंग स्टार एशिया कप में खले रहे हैं. टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच नेपाल के खिलाफ है, जिसमें वैभव बुरी तरह फ्लॉप हो गए. यह एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट खेला जा रहा है. वैभव की बत्ती गुल होते ही एक सवाल यह उठने लगा कि क्या वह 50 ओवर यानी वनडे मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हैं? नेपाल के खिलाफ वैभव ने 32 गेंद में सिर्फ 26 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. 

यहां सिर्फ वैभव की बत्ती गुल नहीं हुई, बल्कि उनके साथी ओपनर अभिषेक शर्मा तो उससे भी ज्यादा बुरा प्रदर्शन करके पवेलियन लौटे. अभिषेक ने 13 गेंद में सिर्फ 09 रन बनाए. उनकी इस छोटी सी पारी में 1 छक्का शामिल रहा. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर दोनों भारतीय ओपनर पहले विकेट के लिए सिर्फ 29 (31 गेंद) रन जोड़ पाए. दोनों का जल्दी आउट होना टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल है. 

मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी वैभव की बत्ती गुल 

एशिया कप से पहले वैभव बिहार के लिए टी20 फॉर्मेट में खेली जाने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे. यहां वैभव बिहार की कमान भी संभाल रहे थे. उन्हों टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों के लिए कप्तानी सौंपी गई थी. बिहार ने टी20 टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था, जिसमें वैभव फ्लॉप रहे थे. वह 12 गेंद में सिर्फ 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. उनकी पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा था. 

वैभव टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे थे. खराब शुरुआत के बाद टीम ज्यादा बड़ा टोटल नहीं बना सकी, जिसके चलते उन्हें हार झेलनी पड़ी थी. बिहार ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 137 रन बनाए. पृथ्वी राज ने टीम के लिए 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. चेज करते हुए सौराष्ट्र ने 16.3 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली थी. इस तरह वैभव का फ्लॉप होना टीम के लिए बड़ी मुश्किल बनता है. 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट, मिचेल स्टार्क भी छूटे पीछे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *