रिलीज से पहले ‘एवेंजर्स डूम्स्डे’ का भारत में तहलका, एडवांस बुकिंग में 41 करोड़ के हुई पार

88439c06c02cbc570d84e1e0abff2c991795159235747209 original


‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज से कई हफ्ते पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस की इस फिल्म के रिलीज होने में अभी 28 बचे हैं लेकिन इसके चार दिनों के लंबे वीकेंड के लिए हो रही एडवांस बुकिंग से ही इसने छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. चलिए यहां ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की भारत में एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जानते गैं. 

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने भारत में एडवांस बुकिंग में कितना कर लिया कलेक्शन? 
‘सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भारत में शुरुआती चार दिनों की प्री टिकट सेल से ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर 41.86 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. अगर ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो फिल्म की एडवांस बुकिंग से कुल कमाई 34.96 करोड़ रुपये है. फिल्म के अभी तक 6 हजार 714 शोज के लिए 6.55 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.

पहले दिन के लिए हुई सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग
फिल्म की रिलीज के पहले दिन, यानी गुरुवार 17 दिसंबर को सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है.  ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर, इस दिन के लिए अब तक लगभग 19.16 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. जबकि ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें तो पहले दिन का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 16.93 करोड़ रुपये हुआ है. मुंबई सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शहर बनकर उभरा है, जहां से कुल एडवांस बुकिंग में लगभग 7.75 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रिब्यूश मिला है. 

  • वहीं दूसरे दिन के लिए इसके 1.35 लाख टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने ब्लॉक सीटों के साथ 8.40 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 6.84 करोड़ की कमाई की है.
  • तीसरे दिन के लिए इसके अभी तक 1.29 लाख टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के साथ 7,73 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के साथ 6.15 करोड़ कमाए बैं,
  • चौथे दिन के लिए इसके अभी तक 1.15 लाख टिकट बिक चुके हैं और इसने प्री सेल से ब्लॉक सीटों के साथ 6.56 करोड़ और बिना ब्लॉक सीटों के 5.04 करोड़ का लिए हैं. 

एडवांस बुकिंग में अंग्रेजी वर्जन सबसे आगे
‘डूम्सडे’ को भारत में कई भाषाओं में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, फिल्म का ओरिजनल अंग्रेजी वर्जन एडवांस बुकिंग में काफी आगे है. फिलहाल, जिन दिनों के लिए बुकिंग खुली है, उनमें अंग्रेजी वर्जन से 35.54 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. हिंदी वर्जन से 5.13 करोड़ रुपये, जबकि तमिल वर्जन से 1.20 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. तेलुगु वर्जन से 19.64 लाख रुपये जुड़े हैं.

इस शानदार एडवांस बुकिंग के साथ-साथ टिकट की कीमतों में भी उछाल आया है. मार्वल की इस फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि कई शो पहले ही पूरी तरह बुक हो चुके हैं. 

कई मार्वल टीमें एक साथ आ रही हैं
‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को लेकर लोगों में इतनी एक्साइटमेंट इसलिए है क्योंकि इस अपकमिंग  फिल्म में एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर, एक्स-मेन और अन्य मार्वल टीमों के किरदार एक साथ नजर आएंगे. इसमें कई यूनिवर्स, एक नया मेन विलेन और ऐसे रिजल्ट देखने को मिलेंगे, जिनका असर ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ तक जारी रहने की उम्मीद है.

बता दें कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 17 दिसंबर, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि अमेरिका में ये एक दिन बाद यानी 18 दिसंबर को आएगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *