‘दृश्यम 3’ की आंधी के बीच ‘द वन’ ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म

7e64fb7d449a45f5a44d4e0d84a2b4d817910310847351403 original


सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनेचुरल और हॉरर ड्रामा फिल्म ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ ही अब जब ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी है. इसी बीच अब सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ने एक रिकॉर्ड बना दिया है, जो कि सिद्धार्थ के करियर के लिए मील का पत्थर बन गया है.

दरअसल, ‘द वन’ सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट कोविड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. 8 दिनों के कलेक्शन के हिसाब से इसने उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के नेट कलेक्शन 54.85 करोड़ का तोड़ दिया है और अब ये नंबर 1 वन पर आ गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई के बारे में.

‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट)

कोईमोई के अनुसार, फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने सेकंड फ्राइडे यानी कि 8वें दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म ने 7वें दिन 4.61 करोड़ का बिजनेस किया था. इस लिहाज से इसकी कमाई में 29.5% गिरावट जरूर दर्ज की गई, जो कि ‘दृश्यम 3’ की रिलीज की वजह से आई. हालांकि, फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन 58.11 करोड़ पहुंच गया है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 68.58 करोड़ रहा. वहीं माना जा रहा है कि इसका नेट कलेक्शन 75 करोड़ तक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: मलयालम फिल्म ने तोड़ा ‘थुडक्कम’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘द वन’ के बाकी दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने पहले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, ओपनिंग वीकेंड पर इसने 33.60 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और इसने 53.60 करोड़ कमा लिए थे. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 73.56 करोड़ महज 8 दिनों में ही कमा लिए हैं.

बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (पोस्ट कोविड)

इसी के साथ ही ‘द वन’ सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट कोविड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने ‘परम सुंदरी’ (54.85 करोड़) के नेट कलेक्शन को पछाड़ दिया है. कोविड के बाद एक्टर को ये चौथी फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें नंबर पर ‘द वन’ है. देखिए सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट कोविड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में…
1. द वन- 58.11 करोड़ (8 दिन) 
2. परम सुंदरी- 54.85 करोड़
3. थैंक गॉड- 34.89 करोड़
4. योद्धा- 33 करोड़

‘द वन’ की कहानी और स्टार कास्ट

बहरहाल, अगर ‘द वन’ की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो ये एक फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जिसकी निर्माता एकता कपूर और उनके साथ अन्य हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं. वो पहली बार किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखे हैं. इसमें उनके अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसे 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *