वैभव-अभिषेक से सजी टीम इंडिया, रविवार को एशिया कप में पाकिस्तान से मुकाबला; जाने डिटेल 

7920b87956f5877e0aa188a5a89b0b0d17951967995871364 original


इन दिनों खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 में रविवार, 22 नवंबर को इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. बीते रविवार (14 नवंबर) को अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला गया था. मैच में टीम इंडिया ने 1 विकेट से जीत हासिल कर खिताब जीता था. अब एक हफ्ते के बाद भारत और पाकिस्तान की ‘ए’ टीमों के बीच मैच होगा. ‘ए’ से ये न समझिए कि टीम इंडिया में घरेलू सर्किट के खिलाड़ी होंगे. भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे सितारों से सजी हुई है. 

टूर्नामेंट में तिलक वर्मा इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं. यह टीम इंडिया का दूसरा मैच होगा. शुक्रवार (20 नवंबर) को मेन इन ब्लू ने टूर्नामेंट में पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेला था, जिसमें 306 रन की बड़ी जीत हासिल की थी. इंडिया-ए की तरह पाकिस्तान-ए के लिए भी यह दूसरा मैच होगा. पाकिस्तान ने पहला मैच यूएई के खिलाफ खेला था, जिसमें 61 रन से जीत दर्ज की. तो अब आइए जानते हैं कि इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच होने वाले मैच का पूरा शेड्यूल कैसा है और इसे कैसे लाइव देख पाएंगे. 

इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए मैच की डिटेल 

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 22 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. 

मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 

भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 3:30pm बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 3 बजे होगा. 

भारत में कहां आएगा लाइव?

इंडिया और पाकिस्तान के मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप के जरिए होगी, जिससे आप इसे मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. 

टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान. 

टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान-ए का स्क्वॉड 

शाहजेब खान, हैदर अली, अब्दुल समद (कप्तान), हसन नवाज़, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन, फरहान यूसुफ. 

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को 306 रन से मिली जीत, चेज में नेपाल 26 पर ऑलआउट; प्रिंस-हर्षित का कहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *