विराट-अभिषेक हैं महादेव के भक्त, किस भगवान को मानते हैं भारतीय क्रिकेटर, जानें

1e143ae8ef31320e6c64e72d5f8205bd1791097398948975 original


भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा सहित कई खिलाड़ी हिन्दू धर्म को मानते हैं. टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी बड़े भक्त हैं और अक्सर अलग-अलग प्रदेश में मंदिरों के दर्शन करने जाते रहते हैं. विराट कोहली और अभिषेक शर्मा खुलकर जाहिर करते हैं कि वे भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं.

कोई भगवान राम, कोई महादेव तो कोई भारतीय क्रिकेटर भगवान कृष्ण का बहुत बड़ा भक्त है. यहां जान लीजिए कौन सा क्रिकेटर किस भगवान में सबसे अधिक आस्था रखता है.

विराट-अभिषेक हैं महादेव के भक्त

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भगवान शिव के भक्त हैं. उनके बाएं हाथ पर महादेव का टैटू भी बना है. उनके इस टैटू में भोलेनाथ अपने निवास कैलाश पर्वत पर ध्यान की मुद्रा में बैठे हैं. बताया जाता है कि विराट के शरीर पर भगवान शिव से प्रेरित एक से अधिक टैटू हैं.

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी महादेव के भक्त हैं. हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 मैच में 108 रन की पारी खेली थी. शतक पूरा करने के बाद उन्होंने मैदान पर ध्यान की मुद्रा में बैठकर अपनी सेंचुरी को सेलिब्रेट किया था. ठीक उसी तरह जैसे शिव करते हैं. इसके आलावा अभिषेक सोशल मीडिया पर अक्सर शिव मंदिर दर्शन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं. पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी महादेव के भक्त माने जाते हैं.

मयंक यादव का जीवन भगवान कृष्ण को समर्पित

भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त माने जाते हैं. बताया जाता है कि भगवान कृष्ण में आस्था रखने वाले मयंक पहले मांस खाते थे, लेकिन अब भक्ति में लीन रहते हैं और पूर्ण शाकाहारी बन गए हैं. खुद मयंक के पिता कह चुके हैं कि मयंक मुरलीधर में बहुत आस्था रखते हैं.

सचिन तेंदुलकर, रोहित, धोनी किसको मानते हैं

सचिन तेंदुलकर विशेष रूप से भगवान गणेश के परम भक्त हैं. सालों पहले सचिन ने यह खुद बताया था कि वे कोई भी बड़ा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने से पहले शिवाजी पार्क स्थित गणेश मंदिर के दर्शन जरूर करते थे. वहीं रोहित शर्मा का नाम भी विशेष रूप से भगवान गणपति और तिरुपति बालाजी से जोड़ा जाता है.

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शाई होप ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, खेली 162 की ऐतिहासिक पारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *