राइजिंग स्टार्स एशिया कप आज से शुरू, देखें भारत का स्क्वॉड, शेड्यूल, और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

f2ca406bd6e7e5c45fad861dea7cd0fe17950781695541212 original


राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 आज से शुरू हो गया है. पहला मैच हांगकांग और बांग्लादेश ए टीम के बीच खेला जा रहा है. ये 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें कुल 8 टीमें खेल रही हैं. भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है, यानी दोनों के बीच एक मैच कंफर्म है. इंडिया-ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है, इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं भारत का स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव प्रसारण-स्ट्रीमिंग की डिटेल्स.

फॉर्मेट की बात करें तो राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में खेलने वाली कुल 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप्स में बांटा गया है. हर टीम अपने ग्रुप की अन्य 3 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और अन्य 2-2 टीमें बाहर हो जाएंगी. ग्रुप A से टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप B की दूसरे नंबर की टीम से सेमीफाइनल में खेलेगी.

इंडिया-ए का शेड्यूल

  • 20 नवंबर: इंडिया-ए बनाम नेपाल (दोहा)
  • 22 नवंबर: इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान-ए (दोहा)
  • 24 नवंबर: इंडिया-ए बनाम यूएई (दोहा)

इंडिया-ए के तीनों मैचों की बात करें तो दोहा में मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा, इस समय भारत में दोपहर के 3:30 बज रहे होंगे. भारतीय समयनुसार टॉस दोपहर 3 बजे होगा.

ग्रुप स्टेज के सभी मैच 24 नवंबर को खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद तय हो जाएगा कि सेमीफाइनल में किस टीम का मैच किस टीम के साथ है. पहला सेमीफाइनल 26 और दूसरा 27 नवंबर को है. फाइनल मैच रविवार, 29 नवंबर को है.

इंडिया-ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियान, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अरशद खान, विप्रज निगम, प्रिंस यादव.

भारत में कहां हो रहा है लाइव प्रसारण?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर हो रही है.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *