भारत के टॉप ब्रांड्स की लगातार कम हो रही वैल्यू, एक साल में 12% की गिरावट

c1d98ea5c141dabb630371f70010f07617951616083341379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • केंटर रिपोर्ट: भारतीय ब्रांड्स का मूल्य 12% गिरा.
  • वैश्विक ब्रांडों का मूल्य 22% बढ़कर $13 ट्रिलियन.
  • भारत के तीन ब्रांड्स ग्लोबल टॉप 100 में.
  • लंबे समय के ब्रांड इक्विटी में कम निवेश समस्या.

एक तरफ जहां दुनिया भर के टॉप ब्रांड्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ भारत के नामचीन ब्रांड्स की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ रही है. हाल ही में Kantar BrandZ ने 2026 में 100 सबसे वैल्यूएबल इंडियन ब्रांड्स की रैकिंग को लेकर एक चौंकानेवाला आंकड़ा पेश किया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक,  भारत के शीर्ष 100 ब्रांड्स की कुल वैल्यू पिछले साल के 523 अरब डॉलर से घटकर अब 460 अरब डॉलर रह गई है. चिंता की बात यह है कि यह बात सिर्फ एक साल की नहीं है, बल्कि पिछले 10 सालों से भारतीय ब्रांड्स की वैल्यू में लगातार कमी देखी जा रही है.

वहीं, इसके ठीक विपरीत ग्लोबल लेवल पर  टॉप 100 ब्रांड्स की कुल वैल्यू पिछले साल के मुकाबले 22% बढ़कर 13 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है. यानी कि कुल मिलाकर बीते एक साल में जहां 100 सबसे बड़े भारतीय ब्रांड्स की वैल्यू में 12% की गिरावट आई है. वहीं, इस दौरान दुनिया भर के शीर्ष 100 ब्रांडों की वैल्यू में 22% की बढ़ोतरी हुई है. 

ग्लोबल 100 की लिस्ट में भारत की कौन सी कंपनियां शामिल?

किसी चीज की ब्रांड वैल्यू यह तय करती है, वह उपभोक्ताओं को किसी दूसरे ब्रांड के बजाय खुद को चुनने में कैसे प्रेरित करती है. मार्केट में एक ही सामान कई अलग-अलग ब्रांड लेवल पर बिकती है. अगर किसी चीज की ब्रांड वैल्यू ज्यादा होगी, तो लोग अधिक कीमत चुकाकर भी उसी को खरीदने के लिए प्रेरित होंगे. इससे पता चलता है कि आगे आने वाले समय में मार्केट में उस ब्रांड का परफॉर्मेंस कैसा रहेगा. 

रैकिंग के अनुसार, 2026 में ग्लोबल टॉप 100 में भारत के तीन ब्रांड शामिल हैं- एयरटेल (नंबर 62), HDFC बैंक (नंबर 63) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (नंबर 82). ग्लोबल लेवल पर इन भारतीय ब्रांडो की कामयाबी यह बताती है कि लंबे समय तक ब्रांड वैल्यू बनाने के लिए विदेशों में मौजूदगी कितनी जरूरी है. इससे यह भी पता चलता है कि भारत के शीर्ष ब्रांडों को विदेशों में अपनी उपस्थिति क्यों बढ़ानी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे विदेशी कंपनियों ने किया है. 

क्यों कम हो रहा भारतीय ब्रांड्स का दबदबा?

2026 में एयरटेल (जिसकी ब्रांड वैल्यू 47.6 अरब डॉलर है) दुनिया के टॉप 10 टेलीकॉम ब्रांड्स में शामिल है. भारतीय ब्रांडों की ब्रांड वैल्यू में गिरावट की गई वजहें हैं. इनमें से एक है मार्केटिंग, इंटेलिजेंस और ग्राहकों के अनुभवों के जरिए लॉन्ग-टर्म ब्रांड इक्विटी बनाने में पर्याप्त निवेश नहीं कर पाना.

India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, कई भारतीय कंपनियां बाजार की बदलती समझ, मार्केटिंग और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दीर्घकालिक निवेश नहीं कर रही हैं. वहीं, जिन ब्रांड्स ने बाजार में अपनी अलग पहचान और प्रासंगिकता बनाए रखी है, उनकी वैल्यू औसतन 7% बढ़ी, जबकि जो ऐसा नहीं कर पाए उनकी वैल्यू 13% तक गिर गई.

आपको बता दें कि ग्लोबल टॉप 100 Kantar की लिस्ट में चीन का दबदबा रहा है. चीन के कुल 13 ब्रांड्स इसमें शामिल हैं, अलीबाबा, शाओमी, टेनसेंट, टिकटॉक, हायर और माउताई जैसी कंपनियों के नाम है. इसके पीछे AI (Artificial Intelligence) के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है.

अमेरिका और चीन के पास अपना खुद का एआई प्लेटफॉर्म है, बुनियादी ढांचे और कंज्यूमर टेक इकोसिस्टम हैं, जबकि भारत मुख्य रूप से ‘सर्विस-बेस्ड’ मॉडल पर निर्भर है और ग्लोबल लेवल पर अपने खुद के AI प्रोडक्ट बनाने में पीछे है.

ये भी पढ़ें:

Anthropic के IPO ने 5100 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति, 600 बने अरबपति 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *